एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने सुसाइड कर लिया. खुदकुशी का कारण क्या था ये तो अभी तक सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे। जैसे ही ये खबर सामने आई तो मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान उनके घर पहुंचे।
मामले की छानबीन में जुटी मुंबई पुलिस
मामले की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दिया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। पिता की मौत से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पंजाब के फाजिल्का की रहने वाली है अरोड़ा परिवार
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी,जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। मलाइका की मां और पिता एक दूसरे से अलग हो चुके थे। जब मलाइका 11 साल की थीं तभी उनके माता पिता ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमे में पहुंच गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6