विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Mamta Benarjee ने किया PM Modi को चैलेंज, कहा-अगर उनमें हिम्मत है तो कल चुनाव में…

Mamta Benarjee  on PM Modi

Mamta Benarjee  on PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamta Benarjee ) ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। ममता ने आरोप लगाया है कि “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम का इस्तेमाल आगामी चुनावों में राजनीतिक लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों। वे अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? हालांकि, मैं इस संबंध में बात नहीं करना चाहती, लेकिन आपने मुझे बोलने के लिए मजबूर कर दिया।

‘मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो कल चुनाव में उतरें’

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में आयोजित रैली से विभिन्न मुद्दों पर बंगाल की तृणमूल सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ममता बनर्जी ने सभा के कुछ देर बाद पीएम पर पलटवार किया और चैलेंज भी दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी ने आज जो कहा, उसे सुनकर हम न केवल स्तब्ध हैं, बल्कि बहुत दुखी भी हैं, जब विपक्ष देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उनकी मौजूदगी में उनके मंत्री ने कहा कि वे ऑपरेशन सिंदूर की तरह ऑपरेशन बंगाल भी करेंगे। मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो कल चुनाव में उतरें। हम तैयार हैं और बंगाल आपकी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार है।

Operation Sindoor का हुआ राजनीतिकरण-Mamta Benarjee

बृहस्पतिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, “यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ था, लेकिन इसका नामकरण पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित है। केंद्र सरकार सांस्कृतिक प्रतीकों को हथियार बनाकर भावनात्मक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी द्वारा बंगाल पर की गई आलोचना पर भी गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब भारत का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में जाकर आतंकवाद के खिलाफ समर्थन जुटा रहा है, तब प्रधानमंत्री को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसमें सेना को बड़ी सफलता मिली। इस अभियान को लेकर राजनीतिक बहस अब तेज हो चुकी है।

बंगाल पहुंचकर पीएम मोदी ने बोला था ममता सरकार पर हमला

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार की सभा में ममता बनर्जी को मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए तो घेरा ही, पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के साथ ही विकास में पिछड़ जाने का भी इल्जाम लगाया। सीधे सीधे तो नहीं, लेकिन अपनी स्टाइल में मोदी लोगों को यही समझा रहे थे कि जब तक डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल में नहीं आती, वहां कुछ भी नहीं होने वाला। प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत स्कीम का फायदा भी बंगाल के लोगों को न मिलने का आरोप लगाया, और शिक्षक घोटाले का भी जिक्र किया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस