विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से की ये अपील, ओलंपिक खिलाड़ियों को दिया मंत्र

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में आज दूसरी बार मन की बात को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की। इसके साथ ही PM मोदी ने आज हैंडलूम पर भी चर्चा की थी। क्योंकि हर साल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है। जिस पर खास तौर पर PM मोदी ने कहा कि, आजादी के पर्व पर एक कपड़ा खादी का जरूर लें। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त की स्पीच में शामिल विषयों पर लोगों से सुझाव मांगे। आइए जानते हैं पीएम मोदी के मन की बात की मुख्य बातें

 

‘विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका’

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 पर भी चर्चा की। पीएम ने देशवासियों से अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करने की अपील की है। पीएम ने ओलंपिक शुरू होने से पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी और शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया है। ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है। ओलंपिक देश के लिए कुछ करने का मौका देता है। आप भी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाइये। चीयर फॉर भारत।

इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन

पीएम ने आगे कहा कि ओलिपंक की दुनिया से अलग मैथ की दुनिया में ओलंपिक हुआ। इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड भारत के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने चार स्वर्ण और एक सिल्वर मेडल जीता है। इसमें 100 से ज्यादा देशों के विद्यार्थी थे। हमारी टीम टाॅप फाइव में आई। देश का नाम रोशन करने वाले छात्र पुणे के आदित्य वेंकट गणेश, सिद्धार्थ चाेपड़ा, दिल्ली के अर्जुन गुप्ता, ग्रेटर नाेएडा के कनव तलवार, मुंबई के रुसिल माथुर, गुवाहाटी के आनंदो भादुरी शामिल हैं।

बाघ हमारी संस्कृति का हिस्सा- पीएम मोदी

पीएम ने बाघों के संरक्षण पर भी बात की। पीएम ने कहा- कल दुनिया भर में टाइगर डे मनाया जाएगा। भारत में बाघ हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। हमने किस्से-कहानियां सुनी हैं। जंगल के आसपास के लोग बाघ के साथ रहते हैं। बाघों के संरक्षण के अभूतपूर्व प्रयास हो रहा है। राजस्थान में कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान काफी काम कर रहा है। स्थानीय लोागें ने शपथ ली है कि कुल्हाड़ी के साथ नहीं जाएंगे, कोई पेड़ नहीं काटेंगे। इससे बाघों के लिए वातावरण तैयार हो रहा है। दुनिया के करीब 70% बाघ हमारे देश में हैं।

‘चराईदेउ मैदाम को UNESCO विश्व विरासत स्थल में शामिल’

पीएम मोदी ने आज कहा कि, “असम के चराईदेउ मैदाम को UNESCO विश्व विरासत स्थल में शामिल किया जा रहा है | इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन पूर्वोत्तर की पहली साइट होगी। चराईदेउ का मतलब है पहाड़ियों पर चमकता शहर, यानी पहाड़ी पर एक चमकता शहर। ये अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी । अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और उनकी कीमती चीजों को पारंपरिक रूप से मैदाम में रखते थे। मैदाम, टीले नुमा एक ढांचा होता है जो ऊपर मिट्टी से ढका होता है और नीचे एक या उससे ज़्यादा कमरे होते हैं। ये मैदाम, अहोम साम्राज्य के दिवंगत राजाओं और गणमान्य लोगों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है | अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का ये तरीका बहुत यूनिक है । इस जगह पर सामुदायिक पूजा भी होती थी”

बताते चलें कि कि ‘मन की बात’ को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। वहीं ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड बीते 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। तब इस पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट ही था। फिर जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में भी होता है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस