प्रयागराज महाकुंभ की चर्चा दुनियाभर में खूब हो रही है। 45 दिनों तक चले इस महायोजन में की विश्व रिकॉर्ड भी टूटे हैं। लगभग 66 करोड़ लोगों ने दिव्य कुंभ में हिस्सा लिया। सबसे रोचक बात ये रही कि अमेरिका सहित 100 देशों की आबादी से अधिक लोग प्रयागराज कुंभ के दौरान पहुंचे। हर दिन सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचे। 50 लाख से ज्यादा विदेशी भक्त आए। 70 से ज्यादा देशों के लोग प्रयागराज पहुंचे। पूरी दुनिया ये देखकर हैरान है कि अमेरिका से दोगुनी आबादी और दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों की कुल पॉपुलेशन से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंचे थे।
प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अपना ही पिछला वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ा
महाकुंभ के दिव्य-भव्य आयोजन के साथ स्वच्छता के कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाए जा रहे हैं। महाकुंभ 2025 में यूपी की प्रदेश सरकार और प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अपना ही पिछला वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ा। इस अवसर पर प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी, महाकुंभ की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की ऑब्जरवेशन टीम उपस्थिति रहीं। इस महाकुंभ में 37 हजार से ज्यादा पुलिसवाले तैनात किए गए थे, 14 हजार से ज्यादा होमगार्ड्स थे। सीआरपीफ के भी जवानों की तैनाती की गई थी। कुल 70 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात थे। वहीं महाकुंभ के समापन के मौके पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की।
सीएम योगी हुए गदगद
CM योगी ने ‘X’ पर लिखा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में संपन्न महाकुम्भ-2025, प्रयागराज का आयोजन भारतीय परंपराओं की गौरव गाथा को विश्वपटल पर नए आयाम प्रदान कर रहा है।सनातन संस्कृति की दिव्य आभा से दीप्त इस विराट आयोजन ने सबसे ज्यादा लोगों द्वारा एक साथ नदी की सफाई करने, सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ एक जगह पर सफाई करने तथा 8 घंटे में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा हैंड प्रिंट पेंटिंग करने का कीर्तिमान ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में स्थापित कर एक नया इतिहास रचा है।”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में संपन्न महाकुम्भ-2025, प्रयागराज का आयोजन भारतीय परंपराओं की गौरव गाथा को विश्वपटल पर नए आयाम प्रदान कर रहा है।
सनातन संस्कृति की दिव्य आभा से दीप्त इस विराट आयोजन ने सबसे ज्यादा लोगों द्वारा एक साथ नदी की सफाई… pic.twitter.com/IOr4036xb5
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2025
महाकुंभ 2025 में बने ये खास रिकॉर्ड्स
गंगा सफाई का नया रिकॉर्ड- इस महाकुंभ में गंगा सफाई अभियान के तहत एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ। सोमवार को मेला क्षेत्र के 4 जोनों में एक साथ 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने सफाई कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस बार 360 लोगों की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर मिलकर सफाई की, और यह एक नई उपलब्धि साबित हुई ।
हैंड पेंटिंग में नया रिकॉर्ड- महाकुंभ में हैंड पेंटिंग के क्षेत्र में भी एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ। इस गिनीज बुक के नए रिकॉर्ड में कुल 10,102 लोगों ने एक साथ पेंटिंग की, जबकि पहले का रिकॉर्ड 7,660 लोगों का था। यह पेंटिंग एक सामूहिक प्रयास के रूप में की गई, जिसमें लोगों ने अपने अदभुत कला कौशल का प्रदर्शन किया।
झाडू लगाने का विश्व रिकॉर्ड- झाडू लगाने के अभियान में भी एक नया रिकॉर्ड बना है। इस महाकुंभ में 19,000 लोगों ने एक साथ झाडू लगाकर सफाई अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 10,000 लोगों का था। यह अभियान समाज में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामूहिक प्रयासों की शक्ति को भी दर्शाता है। वहीं इन रिकॉर्ड्स के सर्टिफिकेट आज संबंधित अधिकारियों द्वारा सौंपे गए, और इन उपलब्धियों के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 5
Views Today : 5