विज्ञापन के लिए संपर्क करें

BSP प्रदेश अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने तामिलनाडू जाएंगी मायावती, ट्वीट कर किया एलान

बहुजन समाज पार्टी की तमिलनाडुके प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने रोष जताया है साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा रोष देखा जा रहा है। बीएसपी कार्यकर्ता सरकारी अस्पताल के शवगृह के बाहर प्रदर्शन करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु सरकार पर भरोसा नहीं है और उन्होंने हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के इस्तीफे की भी मांग की है। वहीं, बीएसपी प्रमुख मायावती ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।

तमिलनाडु BSP अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देंगी मायावती

हत्या के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि वह रविवार को चेन्नई जाएंगी और मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी। बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘तमिलनाडु में बीएसपी के कर्मठ एवं समर्पित नेता व स्टेट पार्टी यूनिट के अध्यक्ष श्री के. आर्मस्ट्रांग की कल शाम उनके चेन्नई आवास के बाहर की गयी जघन्य हत्या से पूरे समाज में दुःख व आक्रोश की लहर, सरकार को अविलम्ब सख्त/जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को आगे रोका जा सके। इस अति-दुःखद व चिन्ताजनक घटना की गंभीरता आदि को देखते हुए कल सुबह मेरा चेन्नई जाकर श्री आर्मस्ट्रांग को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने व उनके पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने का कार्यक्रम. सभी शान्ति व्यवस्था बनाए रखें, यह अपील।’

घर के बाहर 6 हमलावरों ने की थी आर्मस्ट्रांग की हत्या

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक से छह लोग आए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। आर्मस्ट्रांग को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने आजतक को बताया कि 6 लोगों में से 4 ने एक फूड डिलीवरी कंपनी की टी-शर्ट पहन रखी थी।

बदले के भावना से हुई BSP प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या!

BSP प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं। यह हत्याकांड पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा लग रहा है।दरअसल, पिछले साल चेन्नई में आर्कोट सुरेश नामक हिस्ट्रीशीटर की हत्या हुई थी। आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किए गए 8 आरोपी या तो आर्कोट सुरेश के रिश्तेदार हैं या फिर गिरोह के सदस्य हैं. इनमें से एक पोन्नई बाला जो अभी हिरासत में है, आर्कोट सुरेश का भाई है। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता आर्मस्ट्रॉन्ग को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस