विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Modi in Kanyakumari: चुनाव प्रचार खत्म होते ही वहां पहुंचेंगे PM मोदी जहां स्वामी विवेकानंद ने किया था ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद तमिलनाडु जाएंगे। यहां कन्याकुमारी में वह ध्यान साधना में लीन होंगे। 1 जून को अंतिम चरण के मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी 30 मई की शाम को कन्याकुमारी रवाना होंगे। यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल हॉल में 31 मई को ध्यान करेंगे। 2 दिन कन्याकुमारी में बिताने के बाद वह 1 जून को वापस लौटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी स्थान ध्यान मंडपम में  दिन-रात ध्यान करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।यह भारत का दक्षिणतम छोर है। यहां भारत के पूर्वी और पश्चिमी समुद्र तटों का मिलन होता है। यहां हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर मिलते हैं।

पंजाब में जनसभा के बाद कन्याकुमारी पहुंचेगे PM मोदी

खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री 30 मई को पंजाब के होशियारपुर में चुनाव की अंतिम जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां के कन्याकुमारी पहुंचने पर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद सुबह ध्यान शुरू होगा। मोदी 1 जून को भी कन्याकुमारी में रुक सकते हैं। हालांकि, अभी उनके कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल नरेंद्र मोदी 4 जून को वोटों की गिनती के बाद तीसरी बार सत्ता में लौटने को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है। चुनाव के लिए प्रचार अभियान चुनाव से दो दिन पहले समाप्त हो जाता है।

2019 में केदारनाथ पहुंचे थे PM मोदी

इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी ने केदारनाथ का दौरा किया था और वहीं रुद्र गुफा में ध्यान भी किया था। उनका यह दौरा उस समय काफी चर्चा में रहा था और आज भी उनकी ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। पीएम मोदी ने अप्रैल 2021 का जब कन्याकुमारी जाते समय अपने हेलीकॉप्टर से विवेकानंद मेमोरियल का एक वीडियो बनाया था। अब चार साल बाद पीएम मोदी यहीं पर ध्यान करते हुए साधना में लीन होंगे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस