विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Monsoon Update: मैदान से लेकर पहाड़ तक एक्टिव हुआ मानसून, अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Monsoon Update

देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून(Monsoon Update) निर्धारित समय 8 जुलाई से 9 दिन पहले लगभग पूरे देश में पहुंच चुका है। मॉनसून के आने से लोगों को गर्मी से से राहत मिली है, जबकि कुछ राज्याें में भारी बारिश आफत बन रही है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 5 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इस हफ्ते इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने यूपी-बिहार उड़ीसा समेत कई राज्यों में अगले 7  दिनों के लिए भारी बारिश(Monsoon Update) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज, 30 जून को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। आज से 5 जुलाई के दौरान झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, 2 जुलाई तक विदर्भ, 30 जून से 5 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 30 जून से 1 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और 4 और 5 जुलाई को मध्य प्रदेश, बिहार में 30 जून से 2 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश, 30 जून और 1 जुलाई को विदर्भ, छत्तीसगढ़, 30 जून से 5 जुलाई के दौरान ओडिशा, 1 जुलाई को झारखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में भी मानसून का असर तेज

पहाड़ी राज्यों में भी मानसून(Monsoon Update) का असर तेज हो गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र के अधिकांश या कई स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अब तक बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में हिमाचल प्रदेश में 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। यहां 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।

यूपी में मानसून छाया, गंगा के जलस्तर बढ़ने के संकेत

उत्तर प्रदेश में मानसून(Monsoon Update) पूरी तरह छा गया है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है। प्रदेश में 30 जून को 26 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट और 13 जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जोरदार बारिश के चलते मेरठ में गंगा नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है, जिससे कई गांवों में जलमग्न हो चुके हैं। आने वाले दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की समस्या बढ़ेगी।

दिल्ली में भी झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली-NCR में रविवार, 29 जून से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए Delhi में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से दिल्ली का तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इस बार लगातार चौथी बार मानसून(Monsoon Update) जून में ही दिल्ली पहुंचा है, जबकि इसके 8 जुलाई तक पहुंचने की संभावना थी। बारिश ने दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून(Monsoon Update) रविवार (29 जून) को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के शेष हिस्सों और पूरी दिल्ली में पहुंच गया। अगले 7 दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में अत्याधिक बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर

पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून(Monsoon Update) का असर और भी गंभीर है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के बीच इन राज्यों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस