विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Monsoon Update: केरल के बाद इस राज्य में भी पहुंचा मॉनसून, जानिए कब अन्य राज्यों में होगी एंट्री

Monsoon Update

केरल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। रविवार को मानसून ने राज्य में एंट्री ले ली। अगले तीन दिनों में इसके मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि मानसून रविवार को अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, संपूर्ण गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, तथा मिजोरम,मणिपुर और नगालैंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया।

मुंबई और कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. समय से पहले मानसून(Monsoon Update) की एंट्री से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं नगरपालिका और प्रशासनिक इकाइयों के लिए बारिश से निपटने की तैयारी की चुनौती भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रविवार को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए अगले कुछ दिनों तक भारी से मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा कि इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री हो चुकी है, जबकि मुंबई और कोंकण में फिलहाल प्री-मानसून बारिश हो रही है।

मानसून की एंट्री के बाद से केरल में झमाझम बारिश

इससे पहले शनिवार को मानसून ने केरल में दस्तक दी, जो सामान्य समय से एक सप्ताह पहले है। मानसून(Monsoon Update) की एंट्री के बाद से केरल के सभी जिलों में भारी बारिश जारी है। वायनाड के चूरलमाला में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। इडुक्की के मलंकारा बांध के पांच शटर रविवार सुबह खोल दिए गए हैं। तेज बारिश से कई पेड़ गिर गए हैं और नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। यह 2009 के बाद पहली बार हुआ है जब मानसून 23 मई को ही केरल पहुंचा। आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। वहीं, इसका उत्तर भारत से वापसी का सिलसिला 17 सितंबर से शुरू होता है और 15 अक्टूबर तक समाप्त होता है।

देश के 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि आगामी दिनों में देश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष भागों, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर भागों और पूर्वोत्तर राज्यों के अन्य हिस्सों तक आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने आज देश के 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड में ओले, राजस्थान में धूल भरी आंधी और लू (हीटवेव) की चेतावनी दी गई है। आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो 2 जून तक चलेगा। इस दौरान देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में जून के पहले हफ्ते में मानसून(Monsoon Update) प्रवेश कर सकता है, जबकि सामान्य तौर पर यहां मानसून 16 जून के आसपास आता है। पिछले साल राज्य में 21 जून को मानसून पहुंचा था, लेकिन इस बार यह जल्दी सक्रिय हो रहा है, जिससे किसानों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस