विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Monsoon 2025: इस दिन होगा उत्तर और मध्य भारत में मानसून का आगमन, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon 2025

केरल के बाद अब देशभर में धीरे-धीरे मानसून(Monsoon 2025) की एंट्री होने वाली है। केरल, महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन उत्तर भारत में में फिलहाल अभी पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की ही बारिश चल रही है। ऐसे में उत्तर भारत में मानसून कब तक आएगा इसकी तारीख हर कोई जानना चाह रहा है। तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं कि मानसून इस बार जल्दी आ जाएगा। स्काईमेट के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक और अध्यक्ष जीपी शर्माने बताया कि हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और हिमाचल समेत दिल्ली एनसीआर में मानसून थोड़ा देरी से आता है और मानसून को पहुंचने में दिक्कत होती है। दो जून के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है और मानसून(Monsoon 2025) कमजोर पड़ जाएगा।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बढ़ सकता है बारिश का इंतजार

24 मई को मानसून(Monsoon 2025) की इंट्री के बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। सिर्फ छह दिनों में देश में अब तक 33% ज्यादा बारिश हो चुकी है। गुरुवार को यह पूर्वोत्तर के बचे हिस्से और फिर सिक्किम पार कर पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्रों में पहुंच गया। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल स्थितियों से मजबूती लेकर मानसून बहुत तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। संभव है इसी महीने के अंत तक बिहार के आधे हिस्से तक पहुंच सकता है, किंतु तीन-चार दिनों के बाद गति में कमी आएगी। जून के पहले हफ्ते से बेहिसाब मानसूनी बारिश में थोड़ी कमी आएगी। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। यह डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मानसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा। इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी। दो-तीन दिनों में असर दिखेगा। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है, जिससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है।

राज्यों के मौसम का हालचाल

30 मई से 1 जून के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 और 31 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 30 मई को गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा जारी रहेगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी। पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 31 मई तक अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में हो रही जमकर बारिश, मुंबई में ऑरेंज अलर्ट

मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसून(Monsoon 2025) जमकर बरस रहा है, राज्य के कई जिले भारी बारिश की चपेट में हैं तो वहीं बंगाल की खाड़ी में बना एक साइक्लोनिक प्रेशर इस वक्त महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है जिसकी वजह से आज मुंबई और भारत के पश्चिमी तट से जुड़े कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, मौसम विभाग ने इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश शुरू भी हो गई है , विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम यहां पर खराब ही रहने वाला है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस