विज्ञापन के लिए संपर्क करें

देश के कई हिस्सों में मॉनसून का कहर, भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

मानसून के लौटने का समय आ चुका है, लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। 13 राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश , राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की आशंका है और इसी कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन राज्यों में तीन दिन का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-हरियाणा में अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 12 से 14 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा और दिल्ली में आज से 15 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की आशंका बनी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में आज पूरे दिन बारिश जारी रहेगी। बुधवार की रातभर से हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और सहारनपुर में भारी से भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने NDRF और SDRF की टीमें स्टैंडबाय मोड में रखी हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में हालात गंभीर

राजस्थान और मध्य प्रदेश में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां भारी बारिश से काफी तबाही हो रही है। यहां मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिक बारिश की संभावना जताई है, और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। मध्य प्रदेश के आठ जिलों गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, भोपाल और अन्य इलाकों में भी भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अगले 24 घंटों तक इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजस्थान में भी आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई इलाकों में बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

 

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस