जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को भीषण आतंकी हमले के अगले दिन भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ देने का आदेश दिया। पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी होने के बाद 4 दिनों में 9 राजनयिकों और अधिकारियों सहित 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा से भारत छोड़ चुके हैं। इसके अलावा पिछले 4 दिनों में पंजाब स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 850 भारतीय पाकिस्तान से लौटे हैं।
तीन साल तक की जेल या तीन लाख का जुर्माना
अटारी सीमा पर तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण ने बताया कि 24 से 27 अप्रैल के बीच कुल 537 पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी-वाघा सीमा से पाकिस्तान की ओर प्रस्थान किया, जबकि 850 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से लौटे। हालांकि, कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में कहा गया कि उन्होंने भारत छोड़ने के लिए एयरपोर्ट का रास्ता भी अपनाया है। अधिकारियों ने बताया कि चूंकि भारत का पाकिस्तान के साथ सीधा हवाई संपर्क नहीं है, इसलिए वे अन्य देशों में चले गए होंगे। वहीं अगर कोई भी पाकिस्तानी जो सरकार की ओर से तय समय सीमा के भीतर भारत छोड़ने में विफल रहता है, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा चलाया जाएगा और उसे तीन साल तक की जेल की सजा या अधिकतम तीन लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
किस राज्य से कितने लोग रवाना हुए?
अब तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों ने देश छोड़ दिया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा करीब 1,000 पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा पर थे, जिनमें से कई ने देश छोड़ दिया है। राज्य के मंत्री योगेश कदम ने कहा कि अल्पकालिक वीजा वाले 1,000 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र में 107 पाकिस्तानियों की जानकारी नहीं मिलने की भी खबर है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनमें से करीब 1,000 के पास अल्पकालिक, जबकि करीब 5,050 के पास लंबी अवधि के वीजा हैं। इनमें से करीब 2,450 नागपुर, 1,100 ठाणे, 390 जलगांव, 290-290 नवी मुंबई और पिंपरी चिंचवाड़, 120 अमरावती और 15 मुंबई में हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 208, केरल में 104, मध्य प्रदेश में 288, ओडिशा में 12, गोवा में 3 और गुजरात में 7 पाकिस्तानियों की पहचान की गई है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6