विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IPL 2025 Eliminator: गुजरात टाइटंस को Mumbai Indians ने 18 रनों से हराया, अब पंजाब किंग्स से होगा Qualifier 2 में आमना-सामन

IPL 2025

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर(IPL 2025 Eliminator) में आईपीएल 2025 के गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया। इसी के साथ गुजरात की टीम आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया है। अब मुंबई इंडियंस का क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से सामना होगा। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में मुंबई(Mumbai Indians ) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए, जिसके जबाव में गुजरात की टीम सिर्फ 208 रन ही बना पाई। मुंबई के इस जीत के हीरो स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। इसी के साथ मुंबई ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला एक जून रविवार को पंजाब किंग्स से होगा।

रोहित शर्मा के आगे GT के गेंदबाज हुए बेबस 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर(IPL 2025 Eliminator) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians ) के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बैटिंग की। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो (47 रन) ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इन प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए 84 रनों साझेदारी की और मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित के अलावा, जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 25 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को 2-2 विकेट मिले।

साईं सुदर्शन की पारी भी नहीं आई काम

229 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब शुभमन गिल पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इसके बाद कुसल मेंडिस भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 20 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल सेंटनर की गेंद पर शॉट खेलते समय वह हिट विकेट हो गए। दो विकेट गिरने के बाद साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर गेंद पर सुंदर को आउट किया और साझेदारी को तोड़ दिया। लेकिन क्रीज के एक छोर पर साई सुदर्शन डटे रहे और 49 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके आउट होते ही गुजरात की पारी बिखर गई। शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें चार चौके लगाए। गुजरात टाइटंस को आखिरी दो ओवर्स में जीतने के लिए 36 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन टीम सिर्फ 15 रन बना पाई।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस