मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पर आज सुबह भगदड़ मचने से 9 लोग घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक 2 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे के मुताबिक यह घटना तब हुई जब ट्रेन यार्ड से आ रही थी और यात्री उसे पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। यह सभी अनरिजर्व्ड पैसेंजर थे और सीट चाह रहे थे इसीलिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. जिसके चलते यह हादसा हुआ।भगदड़ में घायल हुए यात्रियों को बांद्रा के भाभा अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने स्टेशन पर सुरक्षा सख्त कर दी है।
रेलवे स्टेशन पर अचानक मची भगदड़
दरअसल दीवाली के मौके पर लोग अपने घरों को निकल रहे हैं, यही वजह है कि रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। BMC के मुताबिक, बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 22921 से यात्रा करने के लिए आए लोगों की भीड़ इतनी थी कि भगदड़ मच गई। हादसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुआ। घायलों में शबीर अब्दुल रहमान, परमेश्वर सुखदर गुप्ता, रवींद्र चूमा, रामसेवक रवींद्र प्रसाद, संजय तिलकराम, दिव्यांशु योगेंद्र यादव, नूर मोहम्मद, इंद्रजीत साहनी, मोहम्मद शरीफ शेख शामिल हैं।
दीवाली और छठ से पहले स्टेशन पर भीड़
घटना के बाद मौके की तस्वीर ओर वीडियो भी सामने आए हैं जिसमे देखा जा सकता है कि लोग फर्श पर गिरे हैं, खून फैला हुआ है। रेलवे पुलिस के जवान लोगों को स्ट्रेचर की मदद से ले जा रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकतका है कि रेलवे का जवान घायल यात्री को अपने कंधे पर उठाकर ले जा रहा है। बता दें कि दीवाली और छठ की छुट्टियों के चलते बड़े शहरों से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7