विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Murshidabad violence: बंगाल पहुंचीं NCW प्रमुख विजया, हिंसा पीड़ितों से करेंगी मुलाकात

नए वक्फ कानून पास होने के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद(Murshidabad violence) जिले में इसके खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर संज्ञान लिया है। 18 अप्रैल को आयोग की एक टीम मालदा पहुंच रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में ये टीम गुरुवार शाम को कोलकाता पहुंची है। ये टीम मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा करेगी। हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की जाएगी। लोगों से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा।

महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किए गए हैं- NCW  प्रमुख 

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है- वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किए गए हैं। एनसीडब्ल्यू (NCW) प्रमुख ने कहा-हमें मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किए गए हैं (वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में) और महिलाएं भी डरी हुई हैं। हम स्थिति को देखने के लिए मौके पर जाएंगे। हमारे पास रिपोर्ट हैं, लेकिन हम वहां जाकर महिलाओं से बात करेंगे, क्योंकि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार स्वीकार नहीं किए जाते हैं और ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। हमारी कोशिश रहेगी कि पीड़ितों को दोबारा से मुख्यधारा में लाया जाए। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद(Murshidabad violence) की घटना पर देश भर की नजर बनी हुई है। हिंसा के दौरान मुर्शिदाबाद और मालदा में महिलाओं पर अत्याचार, उत्पीड़न के मामले भी सामने आए हैं।

हिंसा की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन

इससे पहले, एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में बेहद परेशान करने वाली घटना को गंभीरता से लेते हुए, राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। हिंसा की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने धुलियान के मंदिरपारा इलाके और मुर्शिदाबाद(Murshidabad violence) जिले के शमशेरगंज इलाके में सांप्रदायिक अशांति के दौरान कई महिलाओं के साथ भयानक छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद आई रिपोर्ट्स का संज्ञान लिया है।

बता दें कि 11 और 12 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ मुर्शिदाबाद (Murshidabad violence) में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन कुछ ही समय में हिंसा में बदल गया और जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। इन इलाकों में हुई हिंसा के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस