राजधानी दिल्ली में वक्फ संशोधन बिल (Waqf Bill) के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का सोमवार (17 मार्च) को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जंतर-मंतर पर जुटे हैं और वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के विरोध में धरना दे रहे हैं। इस प्रोटेस्ट में कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए हैं। इस धरने का आयोजन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की तरफ से किया जा रहा है, जिसमें बोर्ड के अलावा जमीयत उलेमा ए हिंद, जमात ए इस्लामी जैसे तमाम मुस्लिम संगठन भी शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि सरकार मौजूदा बजट सत्र के दूसरे भाग में वक्फ विधेयक (Waqf Bill) संसद में पेश कर सकती है।
ये देश कानून के हिसाब से चलेगा-AIMPLB
AIMPLB ने इस बिल को वापस लेने की मांग की है तो वहीं, केंद्र सरकार के नेताओं ने साफ कर दिया है कि ये देश कानून के हिसाब से चलेगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल (Waqf Bill) भारत के धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है। भारतीय संविधान का स्वरूप 12 से 35 में मौजूद बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन करता है। साथ ही यह बिल 25 करोड़ से ज्यादा अल्पसंखियांक नागरिकों की भावनाओं को कष्ट देने के बराबर है। अर्थात हम इसे पूरी तरह अस्वीकार करते हैं और सरकार से तुरंत वापस लेने की मांग करते हैं।
‘हमारी यह लड़ाई सिर्फ वक्फ के बचाव की ही नहीं, संविधान को बचाने की है’
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने देश के मुस्लिमों को जगाने का काम किया है। हमारी यह लड़ाई सिर्फ वक्फ (Waqf Bill) के बचाव की ही नहीं, संविधान को बचाने, जुल्म, नाइंसाफी के खिलाफ लड़ाई है। इस लड़ाई को लंबे समय तक लड़ेंगे, सबको इंसाफ दिलाने की कोशिश करेंगे। जोर-जबरदस्ती से कानून पारित होता है तो उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा।
WAQF Bill अराजकता फैलाने वाला-असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल कानून के नाम पर अराजकता फैलाने वाला और वक्फ की सुरक्षा और पारदर्शिता के नाम पर वक्फ संपत्ति को तबाह करने और इन पर कब्जा करने की साजिश है। ओवैसी ने कहा कि यह बिल वक्फ की जायदाद को बचाने के लिए नहीं है बल्कि वक्फ की जायदादों को खत्म करने के लिए है। उन्होंने कहा कि इनकी नियत खराब है, ये चाहते हैं कि दो समुदायों में दूरियां बढ़ें। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं के वह अपनी करवाई से रुक जाए और बिल वापस ले।
वक्फ (संशोधन) विधेयक(Waqf Bill) में क्या-क्या है शामिल
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 पेश किया। 40 से अधिक संशोधनों के साथ, वक्फ (संशोधन) विधेयक में मौजूदा वक्फ अधिनियम में कई भागों को खत्म करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, विधेयक में वर्तमान अधिनियम में दूरगामी परिवर्तन की बात कही गई है। इसमें केंद्रीय और राज्य वक्फ बोर्ड में मुस्लिम महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है। इसके साथ ही किसी भी धर्म के लोग इसकी कमेटियों के सदस्य हो सकते हैं। अधिनियम में आखिरी बार 2013 में संशोधन किया गया था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 1
Views Today : 1