प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की संसदीय दल की बैठक हुई। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में हुई इस बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद रहें। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत भाषण दिया। उसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने इसका समर्थन किया और नितिन गडकरी ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस- मोदी
एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा,’ एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है। मैं ह्रदय से सबका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह का मुझे स्वागत करने का अवसर मिला है। जो साथी विजयी होकर आए हैं, वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। मेरा बहुत सौभाग्य है। एनडीए के नेता के रूप में आप सब साथियों ने सर्वसम्मति से चुनकर नया दायित्व दिया है और इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं. 2019 में मैंने एक बात पर बल दिया था विश्वास. जब आप मुझे फिर से एक बार ये दायित्व देते हैं तो इसका मतलब है कि हम दोनों के बीच आपस में विश्वस का सेतु अटूट है. ये अटूट रिश्ता विश्वास की मजबूत धरातल पर है। ये सबसे बड़ी पूंजी होता है। आप सबके लिए जितना धव्यवाद करूं, उतना कम है।’
पूरे तौर पर हर दिन साथ रहेंगे- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि 10 साल से पीएम हैं और फिर पीएम होने जा रहे हैं। हमलोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। अगली बार जब आइएगा तो न इस बार हम देखे हैं कि कुछ इधर-उधर जीत गया है अगली बार वो सब हारेगा। बिना मतलब का बात बोल-बोलकर क्या किया है, उनलोगों ने आज तक कोई काम नहीं किया है, देश की कोई सेवा नहीं की है। इस मौका के बाद आगे उनलोगों के लिए कोई गुंजाइश नहीं रहेगा। बिहार और देश और बहुत आगे बढ़ेगा। सबलोग ठीक हैं सबलोग मिलकर साथ चलेंगे। हम पूरा आपके साथ रहेंगे। मेरा आग्रह यही है कि जल्दी से जल्दी आपका काम शुरू हो जाए। आज ही शपथ हो जाता तो अच्छा होता। आपको जब इच्छा हो, जब भी हो जितना तेजी से काम हो उतना अच्छा होगा। आपके नेतृत्व में सबलोग काम करेंगे, हम सबलोग इनके साथ रहेंगे एकसाथ होकर जो कुछ भी करेंगे इनकी बात को मानकर आगे चलेंगे।
पीएम मोदी देश के लिए काम करें, हमारा उन्हें पूरा समर्थन है-नायडू
एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा,’हम सभी को बधाई दे रहे हैं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। उन्होंने दिन-रात प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ खत्म किया. आंध्र प्रदेश में हमने 3 सार्वजनिक बैठकें और 1 बड़ी रैली की. इससे आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा हुआ। पीएम मोदी देश के लिए काम करें, हमारा उन्हें पूरा समर्थन है।’
आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगी NDA
संसद के सेंट्रल हॉल में NDA की मीटिंग खत्म होने के बाद गठबंधन के नेता आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मोदी 9 जून को शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ले सकते हैं। खबर है कि मोदी के साथ पूरा मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है।इससे पहले NDA की पहली बैठक 5 जून को पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई थी। एक घंटे चली बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए थे। सभी ने मोदी को NDA का नेता चुना था। लेकिन आज होने वाली संसदीय दल की बैठक में मोदी को आधिकारिक तौर पर NDA का नेता चुना जाएगा। उन्होंने बुधवार को ही राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर 17वीं लोकसभा भंग कर दी थी। हालांकि, नई सरकार के गठन तक मोदी कार्यवाहक प्रधानमंत्री हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7