विज्ञापन के लिए संपर्क करें

17 अक्टूबर को हरियाणा CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

हरियाणा विधानसभा चुनाव में रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद बीजेपी 17 अक्टूबर को नई सरकार का शपथग्रहण होगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नई सरकार के मंत्रियों को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 10 बजे पंचकुला के परेड ग्राउंड, सेक्टर 5 में होगा। बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे माैजूद

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह होगा।  प्रदेश के मुख्य सचिव ने समारोह की तैयारी के लिए 10 सदस्य कमेटी गठित कर दी है। परेड ग्राउंड में मंच बनाया जा रहा है, सड़कों की सफाई हो रही है। करीब 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। 11 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया था।

नायब सैनी के साथ 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ

हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे। पार्टी के अंदर इसको लेकर कोई शंका नहीं है। वहीं उनके साथ 10 से 11 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। जिनमें अनिल विज, कृष्ण मिड्‌ढा, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान और विपुल गोयल का नाम शामिल है। बता दें कि पिछली सैनी सरकार के दस में से आठ मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। ऐसे में नई सरकार में नए चेहरों को माैका दिया जा सकता है। दिवंगत बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस