नीट पेपर लीक से जुड़े छात्र जिनको कोर्ट के फैसले का इंतजार था उनके लिए बुरी खबर है. कोर्ट ने पेपर लीक को लेकर बड़ा फैसला लिया है.सु्प्रीम कोर्ट ने नीट पेपर लीक पर होने वाली सुनवाई को अगले गुरुवार तक के लिए टाल दिया है.अब फैसला 18 जुलाई को आएगा.खुद इस बात की जानकारी चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने दी है.
पेपर लीक को लेकर सदन से सड़क तक संग्राम मचा हुआ है,तो ऐसे में कयास लगाया जा रहा है 18 जुलाई को कोर्ट इस मामले पर बड़ा फैसला ले सकता है.फिलहाल कोर्ट ने पूरे मामले पर फैसला सुरक्षित रखा है.बता दे कोर्ट ने NTA,CBI और केंद्र सरकार से मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं की रिपोर्ट मांगी थी.नीट पेपर लीक मामले में अब तक 7 राज्यों से 42 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं.
N13 जून को सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1563 नीट छात्रों को मिले ग्रेस मार्क्स को रद्द कर दिया था.सरकार ने छात्रों को दे विकल्प दिए थे,पहला ये था कि छात्र अपने ग्रेस वाले नंबर छोड़ दे और पूराने नंबर के साथ ही NEET-UG के काउंसलिंग में शामिल हो या फिर दुबारा एग्जाम दे,लेकिन इस फैसले के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को जांच सौंप दी थी CBI ने जांच कर कई गिरफ्तारी की है.फिलहाल मामला कोर्ट में है और उम्मीद है की जल्द ही छात्रों के हित में फैसला आएगा.












Users Today : 7
Views Today : 7