NEET और NET-UGC एग्जाम विवाद पर राहुल गांधी ने गुरुवार 20 जून को पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया। राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते। उन्होंने यह दावा भी किया कि शिक्षण संस्थाओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके मातृत्व संगठन से जुड़े लोगों ने कब्जा कर लिया है और जब तक इस स्थिति को बदला नहीं जाता तब तक पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे
शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है- राहुल गांधी
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है। निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे. नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक हुआ है। कहा जा रहा है नरेंद्र मोदी जी ने रूस यूक्रेन की लड़ाई रुकवा दी थी। इसराइल और गाजा के बीच में चल रही लड़ाई मोदी जी ने रुकवा दिया था, लेकिन किसी न किसी कारण हिंदुस्तान में पेपर लीक हो रहे हैं उसको नरेंद्र मोदी रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते हैं।
“एजुकेशन सिस्टम को भाजपा के पेरेंट ऑर्गनाइजेशन ने कैप्चर कर लिया है”
राहुल ने ये भी कहा, पेपर लीक के पीछे कारण यह है कि एजुकेशन सिस्टम को भाजपा के पेरेंट ऑर्गनाइजेशन ने कैप्चर कर लिया है। जब तक इसे पलटा नहीं जाएगा, तब तक पेपर लीक जारी रहेगा। मोदी जी ने यह होने दिया है, जो कि एंटी-नेशनल एक्टिविटी है। पहले पीएम का 56 इंच का सीना था, अब 32-35 हो गया है। पीएम मोदी इस लीक को रोक नहीं पाए। एक परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद आप रद्द कर चुके हैं, पता नहीं दूसरे को रद्द किया जाएगा या नहीं। लेकिन कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और इसके लिए किसनी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए।”
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है-राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि शिक्षा के संगठन को एक संगठन ने कब्जा कर रखा है. हर पोस्ट पर इसी संगठन का कब्जा है। इसे बदलना होगा। चुनावी घोषणा पत्र में साफ कहा है कि कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विश्वविद्यालय के नियमों को आकलन करना होगा। छात्रों के लिए बहुत कम रास्ते हैं। पहले रोजगार के अवसर खत्म कर दिये थे। अब परीक्षा में धांधली हो रही है। युवाओं के पास जाने के कोई रास्ते नहीं बचे हैं। सभी रास्ते बंद कर दिये गये है. मध्य प्रदेश में व्यापम हुआ और व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8