एनटीए ने 18 जुलाई को नीट मामले पर सु्प्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मिले निर्देशों के बाद आज, 20 जुलाई को नीट के उम्मीदवारों का रिजल्ट (NEET UG Result) दोबारा घोषित किया है। परिणाम शहर और केंद्र के अनुसार अलग-अलग घोषित किए गए हैं और छात्रों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ से अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद NTA ने दोबारा जारी किया रिजल्ट
इससे पहले 18 जुलाई को 40 से ज्यागा याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा एजेंसी को नीट का रिजल्ट सिटी और सेंटर वाइज जारी करने को कहा था। कोर्ट ने एनटीए को 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था। जिस पर आज एजेंसी ने रिजल्ट फिर से आधिकारिक साइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर उपलब्ध NEET UG Result 2024 लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें
इस दिन से शुरु हो सकती है काउंसलिंग
नीट मामले पर 18 जुलाई की सुनवाई से पहले केंद्र ने कहा था कि नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है, जोकि 4 राउंड में आयोजित होगी। दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में सभी मेडिकल कॉलेजों से एक नोटिस जारी कर पोर्टल पर सीटों की पूरी जानकारी अपलोड करने के लिए कहा था। इसके लिए कॉलेजों को आज, 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कॉलेजों से सीटों का ब्यौरा मांगना भी इसी ओर इशारा करता है कि नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू हो सकती है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 1
Views Today : 1