कावड़ यात्रा की शुरुआत सावन के पहले दिन से यानी 11 जुलाई 2025 से ही शुरू हो जाएगी। आखिरी दिन यानी 9 अगस्त तक भक्त कांवड़ लेकर निकलेंगे। इस पवित्र धार्मिक यात्रा में शिव भक्त गंगाजल या किसी भी पवित्र नदी से जल लेकर अपने पास के शिव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली NCR सहित अनेक प्रदेशों के लाखों कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य को जाते हैं।
मेरठ पुलिस प्रशासन ने की बैठक
जुलाई अगस्त में होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मंगलवार, 24 जून को मेरठ में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने DJ संचालकों की एक मीटिंग बुलाई और DJ संचालकों को शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित नियम कानून के बारे में अवगत कराया। गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और एडीएम सिटी ने डीजे संचालकों के साथ बैठक में कई अहम निर्णय लिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डीजे संचालकों को शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया पुलिस संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखेगी। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस सभी आवश्यक तैयारियां कर रही है।
कांवड़ यात्रा में डीजे को लेकर नए नियम
- डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सुरक्षा को देखते हुए मानक से अधिक ऊंचाई (12 feet) या चौड़ाई (14 feet) वाले डीजे वाहन ना ले जाए।
- पुलिस प्रशासन के द्वारा ऐसे DJ को जिले की सीमा से बाहर ही रोक दिया जाएगा।
- ध्वनि नियंत्रण, तय मानक सीमा (dB level) और रात्रि 11 बजे के बाद डीजे संचालन पर रोक लगाने की बात कही गई।
- आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
- किसी विशेष धर्म, वर्ग या जाति बहुल इलाकों से गुजरते हुए उन्हें चिढ़ाने वाले गाने DJ पर बजाए जाते हैं, जो एक बड़े झगड़े का कारण बन जाते हैं।
- कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में रुक कर आपस में DJ कंपटीशन करने पर साफ रोक लगाई गई है, ऐसे कंपटीशन अक्सर झगड़े का कारण बन जाते हैं।
- मानकों के विपरीत डीजे को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 12