विज्ञापन के लिए संपर्क करें

NIRF Ranking 2024: शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया टॉप शिक्षण संस्थानों की लिस्ट, ये हैं भारत का नंबर-1 IIT-IIM

राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा जारी की गई रैंकिंग 2024 में भारतीय शिक्षण संस्थानों की उत्कृष्टता को सराहा गया है।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र ने प्रधान राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2024 की लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार, IT मद्रास ने नंबर 1 संस्थान और आईआईएससी बेंगलुरु ने सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का खिताब अपने नाम किया है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज को भारत का सबसे अच्छा कॉलेज घोषित किया गया है। IIT मद्रास ने न केवल इंजीनियरिंग श्रेणी में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, बल्कि समग्र श्रेणी में भी वह सबसे अच्छा संस्थान घोषित हुआ है।

ओवरऑल टॉप 10 इंस्टीट्यूट्स

  1. IIT मद्रास
  2. IISC बेंगलुरु
  3. IIT बॉम्बे
  4. IIT दिल्ली
  5. IIT कानपुर
  6. IIT खड़गपुर
  7. AIIMS, नई दिल्ली
  8. IIT रूड़की
  9. IIT गुवाहाटी
  10. JNU, नई दिल्ली

ये हैं देश के टॉप-10 कॉलेज

  1. हिंदू कॉलेज, दिल्ली
  2. मिरांडा हाउस, दिल्ली
  3. सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
  4. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सेंटेनरी कॉलेज, कोलकाता
  5. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
  6. सेंट सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
  7. पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज, कोयंबटूर
  8. लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  9. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
  10. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन, दिल्ली

अपने क्षेत्र में इन शिक्षण संस्थानों ने मारी बाजी

  • विश्वविद्यालय श्रेणी में, IISc बैंगलोर ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति बरकरार रखी है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और जामिया मिलिया इस्लामिया ने क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।
  • मैनेजमेंट श्रेणी में, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, इसके बाद IIM बैंगलोर और IIM कोझिकोड का स्थान है।
  • इंजीनियरिंग श्रेणी में IIT मद्रास पहले स्थान पर है, जबकि IIT दिल्ली और IIT बॉम्बे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • नेशनल लॉ स्कूल, बैंगलोर को सर्वोत्तम कानून संस्थान के रूप में मान्यता मिली है।
  • चिकित्सा श्रेणी में, AIIMS दिल्ली ने पहले स्थान पर कब्जा किया है। दंत चिकित्सा श्रेणी में सेवथिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई को सबसे अच्छा संस्थान घोषित किया गया है।
  • अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई को सर्वश्रेष्ठ राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है, इसके बाद जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता और सवित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे हैं।
  • इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) को सर्वश्रेष्ठ ओपन यूनिवर्सिटी का खिताब मिला है, जबकि सायम्बायोसिस स्कूल ऑफ कम्युनिकेशंस, पुणे को सबसे अच्छा स्किल यूनिवर्सिटी घोषित किया गया है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 से हर साल उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग जारी की जा रही है। यह रैंकिंग मंत्रालय द्वारा निर्धारित विभिन्न मानकों के आधार पर कॉलेजों को दी जाती है। इन मानकों में टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेस, रिसर्च एण्ड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच एण्ड इन्क्लूजीविटी और पर्सेप्शन शामिल हैं। बता दें कि यह रैंकिंग पिछले माह के दौरान जुलाई 2024 के पहले सप्ताह में जारी की जानी थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के इस बार में इसमें देरी हुई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस