केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार (Bihar) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद खास माना जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार(Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे गलती हो गई कि हम दो बार उधर चल गए। हमारी पार्टी के ही कुछ लोगों ने गड़बड़ कर दिया था। इसलिए हम इधर से उधर चले गए थे, लेकिन अब हम लोगों ने तय कर लिया है कि कभी उधर नहीं जाएंगे,बल्कि एनडीए में बने रहेंगे।
सीएम नीतीश ने पूर्व पीएम अटल बिहारी का भी किया जिक्र
सीएम नीतीश ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझ पर भरोसा जताया था। हम कैसे भूल सकते हैं। हम लोग शुरू से मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में लाभुकों को हर मदद पहुंचाई जा रही है। वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से अच्छा काम हुआ है. इसके लिए अमित शाह जी को बहुत बधाई देता हूं। वर्ष 2024 में बिहार(Bihar) से मिले केंद्र की सौगातों का जिक्र करते हुए सीएम नीतीश ने आभार जताया और कोसी मेची लिंक प्रोजेक्ट के साथ ही पटना-आरा-सासाराम फोरलेन की स्वीकृति को लेकर भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
2005 से पहले बिहार में कोई काम नहीं हुआ था-नीतीश
सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि 2005 के पहले बिहार(Bihar) में कोई काम नहीं हुआ था और हिंदू और मुस्लिम के बीच सिर्फ झगड़ा करवाते थे। पढ़ाई को लेकर कोई संसाधन नहीं था। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हमने काम किए हैं। हमने बिहार में पंचायत में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया बिहार में स्वयं सहायता समूह बनाया और जीविका दीदी का नाम दिया। कांग्रेस की सरकार में एक मंत्री बिहार आये तो इसे देखकर केंद्र में जाकर इसी का नाम बदलकर आजीविका रख दिया। आज एक करोड़ 35 लाख जीविका दीदी समूह में हैं। हमने बिहार में सभी के लिए काम किया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कई अन्य विकास योजनाओं की भी चर्चा की और बताया कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार से भरपूर मदद मिल रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1