लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के साथ ही आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं। रुझानों में इन दोनों राज्यों से भाजपा और एनडीए के लिए अच्छी खबर आ सकती है। सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को उड़ीसा में होता दिख रहा हैं जहां 24 साल बाद नवीन बाबू की सरकार जाने वाली है। रुझानों में आंध्र प्रदेश में फिलहाल टीडीपी प्लस 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं वाईएसआरसीपी 19 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य दलों का खाता भी नहीं खुल पाया है। इसके अलावा, ओडिशा में भाजपा 72 सीटों से आगे चल रही है। वहीं बीजद के खाते में 57 सीटें है। जबकि कांग्रेस और अन्य का भी खाता खुल गया है। कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें गई हैं।
आंध्र प्रदेश में बड़ी जीत की ओर NDA
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी। ECI के शुरुआती रुझानों के अनुसार, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है; आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 106 सीटों पर आगे चल रही है। जन सेना पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है, वाईएसआरसीपी 15 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 88 सीटें जीतनी होंगी। यहां एक तरफ सीएम जगन मोहन रेड्डी हैं, जिनकी सरकार ने 30 मई को ही पांच साल पूरे किए हैं तो दूसरी तरफ टीडीपी-भाजपा गठबंधन है, जो इस चुनाव में जीत दर्ज करने के दावे कर रहा है।
ओडिशा BJP को मिल रही बड़ी बढ़त
वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजद की तरफ से नवीन पटनायक एक बार चुनावी मैदान में हैं तो दूसरी तरफ भाजपा ने बिना किसी क्षेत्रीय चेहरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे यह चुनाव लड़ा। ओडिशा विधानसभा की 147 सीट और लोकसभा की 21 सीटों के लिए 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में मतदान हुआ। ओडिशा में भाजपा को लोकसभा और विधानसभा दोनों में ही बड़ा फायदा होता दिख रहा है। ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 77 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वहीं, बीजद 49 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा ओडिशा में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य को 4 सीटों पर बढ़त हासिल है। बता दें कि ओडिशा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सीटों का है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2