पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत के लिए अच्छी खबर आई है। भारत की शूटर मनु भाकर ने शनिवार को क्वालीफाइंग इवेंट में 580-27x के प्रभावशाली कुल स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसी तरह भारत की ही रिदम सांगवान 573-14x के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।
पदक जीतने की रेस में मनु भाकर
भाकर ने पहली सीरीज में 97, दूसरी में 97, तीसरी में 98, चौथी में 96, पांचवीं में 96 और छठी सीरीज में 96 अंक हासिल किए। मनु भाकर का फाइनल कल (28 जुलाई) दोपहर भारतीय समयानुसार 3.30 बजे होगा। 22 साल की मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक में कुछ खास नहीं कर पाई थीं, लेकिन इस बार वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी। वह तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम शामिल हैं।
भारत के लिए अच्छी नहीं रही ओलंपिक 2024 की शुरुआत
भारत के लिए ओलंपिक की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 10 मीटर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता की जोड़ी क्वालिफायर से बाहर हो गई। ये जोड़ी छठे स्थान पर रही। वहीं संदीप सिंह और इलावेनिल वलारिवन की जोड़ी 12वें स्थान पर रही। 10 मीटर एयर पिस्टल सरबजोत सिंह के लिए दुख की बात है कि वह अंतिम स्थान से मामूली अंतर से चूक गए। सरबजोत (9वां स्थान) और जर्मन निशानेबाज दोनों समान अंक (577) पर बराबरी पर थे। इसके अलावा अर्जुन सिंह चीमा (18वें स्थान) पुरुष पिस्टल राउंड से बाहर हो गए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2