प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज एथलीट नीरज चोपड़ा को फोन करके पेरिस ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने चोपड़ा से कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। वहीं नीरज ने चोट के कारण स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने का मलाल जाहिर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद नीरज की इंजरी पर अपडेट लिया।
PM @narendramodi praises @Neeraj_chopra1‘s Silver triumph at Paris Olympics! 🥈#Olympics #Paris2024https://t.co/yEDQ0wWcUg pic.twitter.com/Ol6rnNaSKb
— narendramodi_in (@narendramodi_in) August 9, 2024
पीएम मोदी ने ट्वीट कर भी दी बधाई
इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीट्स को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
Neeraj Chopra is excellence personified! Time and again he’s shown his brilliance. India is elated that he comes back with yet another Olympic success. Congratulations to him on winning the Silver. He will continue to motivate countless upcoming athletes to pursue their dreams… pic.twitter.com/XIjfeDDSeb
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2024
पाकिस्तान के अरशद ने जीता गोल्ड, नीरज ने जीता सिल्वर
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 के भाला फेंक फाइनल में 89.45 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन यह स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं था। क्योंकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। नीरज और नदीम दोनों ने अपने-अपने पहले प्रयासों में फाउल किए, लेकिन पाकिस्तानी एथलीट ने अपने दूसरे थ्रो से सभी को चौंका दिया। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस में प्रशंसक उस समय हैरान रह गए, जब अरशद का दूसरा प्रयास 92.97 मीटर का रहा और उन्होंने ओलंपिक रिकॉर्ड को 2 मीटर से अधिक से तोड़ दिया. नीरज का दूसरा प्रयास 89.45 मीटर के साथ सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6