विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Waqf Bill के विरोध में ओवैसी की हुंकार, AIMPLB के साथ मिल 19 अप्रैल को करेंगे रैली

Waqf Bill 2025

वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025(Waqf Bill) के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन जारी है। देश भर में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड यानी AIMPLB और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया है कि 19 अप्रैल को वक्फ कानून(Waqf Bill) के विरोध में हैदराबाद में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। यह जनसभा AIMPLB के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी के नेतृत्व में दारुस्सलाम (AIMIM मुख्यालय) में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगी।

कई मुस्लिम संगठन भी इस विरोध सभा में लेंगे हिस्सा 

एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में संवाददाताओं से बात की। इस दौरान ओवैसी ने बताया कि इस रैली में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सदस्य और दोनों राज्यों के अन्य मुस्लिम संगठन इस विरोध सभा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों को बताएंगे कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम कैसे वक्फ के पक्ष में नहीं है। ओवैसी ने कहा कि वे संसद की वक्फ समिति के सदस्यों से भी बात करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि वह अपने व्यस्त समय में से वक्त निकालकर कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देते हैं, तो वह भी इस सार्वजनिक बैठक में शामिल हो सकते हैं।

Waqf Bill पूरी तरह असंवैधानिक-असदुद्दीन ओवैसी

प्रेस कांफ्रेंस में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जो वक्फ बिल(Waqf Bill) लेकर आई है, वह न सिर्फ मुसलमानों के हितों के खिलाफ है बल्कि पूरी तरह असंवैधानिक भी है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि यह कानून अतिक्रमण करने वालों को मालिक बना देगा और वक्फ की संपत्तियों की हिफाजत करने के बजाए, उन्हें छीनने का रास्ता खोलेगा। इसके साथ ही ओवैसी ने आशंका जताई कि यदि यह बिल(Waqf Bill) पास होता है तो संभल, ज्ञानवापी और मथुरा की मस्जिदें अब वक्फ बोर्ड के अधीन नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे मुस्लिम समाज की धार्मिक संपत्तियों को छीनने की कोशिश है।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दी थी, जिसे संसद ने हाल ही में पारित किया था। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसमें विभिन्न मुस्लिम संगठनों और विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया था।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस