विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Pahalgam Terror Attack: सऊदी से वापस लौटे PM मोदी, आते ही विदेश मंत्री, NSA और अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक

Pahalgam terror attack

कश्मीर के पहलगाम(Pahalgam Terror Attack) में आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को निहत्थे पर्यटकों पर हमला कर दिया। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 27 लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की सहयोगी इकाई TRF ने ली है। इस आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में ही खत्म कर बुधवार सुबह दिल्ली लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही NSA अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव ने पहलगाम अटैक(Pahalgam Terror Attack) को लेकर उनको ब्रीफिंग दी।

आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब और कड़ी कार्रवाई के संदेश

प्रधानमंत्री का विमान सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड किया। कश्मीर मामले की गंभीरता को समझते हुए पीएम मोदी ने बगैर कोई भी वक्त गंवाए एयरपोर्ट पर हाई लेवल बैठक की। इस बैठक सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारियों के साथ-साथ NSA अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने इस हमले में शामिल आतंकियों(Pahalgam Terror Attack) को मुंहतोड़ जवाब देने और उनका साथ देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में ग्राउंड जीरो पर हालातों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने मंगलवार देर रात एक बजे तक जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों को आतंकियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं,उन्हें बख्शा नहीं जाएगा-PM मोदी

जम्मू काश्मीर में आतंकी हमले(Pahalgam Terror Attack) को लेकर पीएम मोदी ने मंगलवार की शाम एक एक्स पर पोस्ट भी किया था। उन्होंने लिखा था -मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।

पुलवामा के बाद ये सबसे बड़ा आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। मंगलवार दोपहर हुए इस आतंकवादी हमले(Pahalgam Terror Attack) में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़वाया। इनमें एक UP के शुभम द्विवेदी थे, जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस