Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हिन्दुओं के नरसंहार ने न केवल भारत को झकझोर दिया, बल्कि दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता को मजबूत किया। इस हमले में 28 लोग मारे गए, जिसमें दो विदेशी पर्यटक शामिल थे। हमले के बाद भारत सरकार, सुरक्षा बल, और खुफिया एजेंसियां आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई में जुट गई हैं। पुलवामा में सक्रिय आतंकवादियों के घरों को सुरक्षा बलों ने तोड़ दिया है।
अबतक 9 आतंकियों के घर गिराए
सुरक्षाबलों ने कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और आतंकियों(Pahalgam Terror Attack) की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में अब तक 9 आतंकियों के घर गिरा दिए हैं। कुपवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फारूक अहमद भट का घर बुलडोजर से गिराया गया। वहीं पुलवामा के खासीपोरा में जैश आतंकी अमिर नजीर वानी का घर धमाके से उड़ा दिया गया। यह कार्रवाई आतंकियों और उनके समर्थकों को कड़ा संदेश देने के लिए की गई। श्रीनगर और बारामूला में भी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है। शनिवार को 4 और आतंकियों के घर ब्लास्ट कर गिरा दिए गए। इस तरह 2 दिन में 9 आतंकियों के घर ढहाए गए हैं। इसके साथ ही कुलगाम में आतंकी संगठनों के 2 मददगारों को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद हुआ। घाटी में एक्टिव 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की गई।
NIA करेगी पहलगाम हमले की जांच
पहलगाम आतंकी हमले(Pahalgam Terror Attack) की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। एनआईए की टीम पहले से ही पहलगाम पहुंचकर अपना काम शुरू कर चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच की जिम्मेदारी एनआईए को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पहलगाम आतंकी हमले की जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंप दी गई है। यह कदम हमले की साजिश, आतंकियों के नेटवर्क, और संभावित ISI कनेक्शन की गहराई से जांच के लिए उठाया गया है। एनआईए की टीमें श्रीनगर और अनंतनाग में तैनात की जा रही हैं।
.
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1