पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण आतंकवादी हमला हुआ है जहां आतंकियों ने एक बस से कम से कम 23 लोगों को जबरन उनके वाहनों से उतारकर हत्या कर दी है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के मूसाखेल जिले में कई बसों, ट्रकों और वैन को रोका। आतंकियों ने लोगों की जातीय पहचान करने के बाद उन्हें गोली मार दी. इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं।
गाड़ियों से उतारा, पूछी पहचान और मार दी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत के मुसाखाइल जिले में कई बसों, ट्रकों और वैन को रोका और लोगों की जातीय पहचान करने के बाद उन्हें गोली मार दी। इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं। मुसाखाइल के एक वरिष्ठ अधिकारी नजीबुल्लाह काकर ने बताया है, कि “पंजाब को बलूचिस्तान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर आतंकवादियों ने कई बसों, ट्रकों और वैन को रोक दिया, जिसमें कम से कम 23 लोग मारे गए और पांच घायल हो गए।” इससे पहले अप्रैल में ऐसे ही कुछ लोगों को गोली मारी गई थी। अप्रैल से पहले पिछले साल अक्टूबर में बलूचिस्तान के केच जिले के पंजाब के 6 मजदूरों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस पर कहा था कि ये सभी हत्याएं टारगेट करके की गई थीं। सभी मरने लोग पंजाब के अलग-अलग इलाकों से थे, जिससे पता चलता है कि उन्हें उनके जातीय बैकग्राउंड की वजह चुना गया था।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा
इस घटना के बाद बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने बयान जारी किया है। उन्होंने इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा की. बयान के मुताबिक, उन्होंने आतंकियों की कायरतापूर्ण हरकत में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी और उनके मददगारों को बख्शा नहीं जाएगा. बलूचिस्तान की सरकार दोषियों को सजा देकर ही रहेगी। वहीं पंजाब सरकार के प्रवक्ता आजमा बुखारी ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिंसा के एक परेशान करने वाली है. इस हमले का पैटर्न भी बिल्कुल वैसा ही था, जैसा लगभग 4 महीने पहले हुई हिंसा का था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7