पेरिस पैरालंपिक के जैवेलिन थ्रो इवेंट में भारत का दबदबा देखने को मिला है। तीसरे दिन सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में रिकॉर्ड 70.59 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अंतिल ने पेरिस पैरालम्पिक में भालाफेंक एफ64 स्पर्धा में 70.59 मीटर के पैरालम्पिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह पैरालंपिक का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इससे पहले, टोक्यो पैरालंपिक में भी 68.55 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। इसके साथ ही अब वह खिताब बरकरार रखने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का अब तक का यह 14वां पदक है।
फाइनल में सुमित अंतिल का प्रदर्शन
पहले प्रयास में सुमित का भाला 69.11 मीटर की दूरी तय करने में सफल रहा। इसके बाद दूसरे प्रयास में यह और ज्यादा आगे गया। इस बार उन्होंने 70.59 मीटर की दूरी तय करते हुए नया पैरालंपिक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। टोक्यो में सुमित ने 68.55 मीटर की दूरी तय करते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
पहला थ्रो- 69.11 मीटर
दूसरा थ्रो- 70.59 मीटर
तीसरा थ्रो- 66.66 मीटर
चौथा थ्रो- फाउल
पांचवां थ्रो- 69.04 मीटर
छठा थ्रो- 66.57 मीटर
सुमित के गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही मौजूदा पैरालंपिक गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 14 हो गई है। भारत ने अब तक तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत ने तोक्यो में 19 मेडल जीते थे। अभी मेडल टैली में भारत 14वें नंबर पर चल रहा है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7