पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित होने के बाद आज सुबह रेसलर विनेश फोगाट ने सन्यास का एलान कर दिया है। विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी.”
माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 🙏🙏
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 7, 2024
इससे पहले पहलवान विनेश ने खेल पंचाट में अपील करते हुए ओलंपिक का रजत पदक संयुक्त रूप से देने की अपील की थी। उनकी अपील पर आज फैसला आने की उम्मीद है। हालांकि, इस फैसले से पहले ही विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान करते हुए अपने करोड़ों प्रशंसकों को चौंका दिया। दरअसल, उन्होंने मंगलवार को लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, बुधवार को उनके वजन को मापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। खेल पंचाट खेल के लिए मध्यस्थता न्यायालय भी कहा जाता है।
रेसलिंग फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं थी विनेश
पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश 3 मुकाबले जीतकर 50 kg रेसलिंग ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को, क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच और प्री-क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जापान की युई सुसाकी को 3-2 से मात दी थी। विनेश को 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिकी रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से मुकाबला करना था, लेकिन ओलिंपिक नियमों के मुताबिक, विनेश की जगह सेमीफाइनल में उनसे हार चुकीं क्यूबा की गुजमान लोपेजी ने फाइनल खेला। हालांकि, यह फाइट, अमेरिका की सारा ने जीती।
फाइनल मुकाबले से विनेश का 100 ग्राम वजन बढ़ा
फाइनल मुकाबले से पहले 7 अगस्त की सुबह विनेश फोगाट का वजन मापा गया। विनेश फोगाट महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती इवेंट में फाइनलिस्ट थीं, इसलिए उनका वजन 50 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए था. लेकिन उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। जिसके बाद उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। विनेश ने वजन कम करने के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने खाना नहीं खाया, पानी नहीं पिया और पूरी रात पसीना बहाया। उन्होंने अपने बाल भी छोटे करवा लिए, लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं हुआ।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.










Users Today : 2
Views Today : 2