नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान (9N-AME) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे(Kathmandu Airport) पर शौर्य एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक विमान में स्टाफ समेत 19 लोग सवार थे। कुछ नेपाली मीडिया ने दावा किया है कि विमान में मौजूद लोग टेक्निकल स्टाफ से थे, वह यात्री नहीं थे। विमान को मेंटेनेंस के लिए पोखरा ले जाया जा रहा था। फिलहाल रेसक्यू जारी है। टेकऑफ के दौरान विमान रनवे से फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है।
प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया। 9N-AME प्लेन सूर्या एयरलाइन्स का था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इस विमान में 19 लोग सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत की खबर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बुधवार काठमांडू में एक एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुतकाबिक, उड़ान भरने के दौरान विमान फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, कि विमान रनवे के दक्षिणी छोर (कोटेश्वर की ओर) से उड़ान भर रहा था और अचानक पलट गया और पंख का सिरा जमीन से टकरा गया। विमान में फौरन आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्ध एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच खाई में जा गिरा। एयरपोर्ट पर धुएं के घने बादल देखे जा सकते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 4
Views Today : 4