विज्ञापन के लिए संपर्क करें

J&K आतंकी हमलों पर PM की हाई लेवल बैठक, गृह मंत्री शाह और NSA चीफ अजीत डोभाल से की वार्ता

भारत के विकास को रोकने की कोशिश

पिछले चार दिनों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई चार मुठभेड़ों के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने एक हाई लेवल बैठक की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, NSA चीफ अजीत डोभाल समेत सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री को केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा संबंधी स्थिति और सशस्त्र बलों द्वारा किए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की पूरी जानकारी दी गई।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी चर्चा

PM ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी बातचीत की। उन्होंने वहां के हालात के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से भी बातचीत की। उन्हें आतंकवाद विरोधी प्रयासों से अवगत भी कराया गया।  वहीं, प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने के लिए कहा है।

4 दिनों में हुए चार आतंकी हमले

आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिसमें नौ तीर्थयात्रियों और एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई और सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए। केंद्र शासित प्रदेश में हाल के आतंकी हमलों में शामिल उग्रवादियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के वन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

जम्मू के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि अन्यों की तलाश जारी है। इसे लेकर जम्मू संभाग में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। डोडा जिले में हुए आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए। साथ ही इन आतंकियों की सूचना देने पर इनाम का ऐलान भी किया है। पुलिस ने इन आतंकवादियों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये (प्रत्येक पर पांच लाख रुपये) का इनाम देने की भी घोषणा की।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस