प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई। ट्रंप के आग्रह पर दोनों ही नेताओं के बीच आज फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान ट्रंप कनाडा से पीएम मोदी को अमेरिका बुला रहे थे, लेकिन आगे के दौरे के चलते व्यस्त होने की वजह से पीएम ने अमेरिका के दौरे से इनकार कर दिया। ट्रंप ने पीएम से कहा क्या आप अमेरिका आ सकते हैं। पीएम ने कनाडा से अमेरिका जाने में असमर्थता जताई।
PM Modi ने आतंकवाद पर भारत के पक्ष को रखा
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान PM Modi ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े किसी भी विषय में व्यापार से संबंधित कोई चर्चा नहीं हुई। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भारत के पक्ष को रखा। दोनों नेताओं के बीच भारत पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए तनाव पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट रूप से कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान, कभी भी, किसी भी स्तर पर, भारत अमेरिका ट्रेड डील या अमरीका द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे विषयों पर बात नहीं हुई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी और यह पाकिस्तान के ही आग्रह पर हुई थी।
पाकिस्तान के कहने पर ही भारत ने सीजफायर किया था-विदेश सचिव
उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान के कहने पर ही भारत ने सीजफायर किया था। भारत कभी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करता और आगे भी नहीं करेगा। साथ ही, PM मोदी ने यह भी जोर देकर कहा कि अब भारत आतंकवाद की घटनाओं को प्रॉक्सी वॉर (परदे के पीछे की लड़ाई) नहीं, बल्कि सीधे युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखेगा। विदेश सचिव ने आगे कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी ही अमेरिका लौटना पड़ा, जिसकी वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर आज दोनों नेताओं ने फोन पर बात की। उन्होंने करीब 35 मिनट तक बात की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने PM Modi से फोन पर बात कर संवेदना जताई थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन भी जताया था। उसके बाद यह पहली बार था जब वे बात कर रहे थे। इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति ट्रंप से विस्तार से बात की।”
G7 शिखर सम्मेलन में होनी थी PM Modi और ट्रंप की मुलाकात
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात G7 शिखर सम्मेलन के दौरान होनी तय थी। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी वापस अमेरिका लौटना पड़ा, जिसकी वजह से पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की यह मुलाकात नहीं हो पाई। इसी के बाद ट्रंप ने पहल की और पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान दोनों से ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ईरान-इजराइल वॉर तक पर चर्चा की।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8