PM Modi In Jharkhand: रेलवे की ओर से देशवासियों को हर दिन नई सौगात दी जा रही है. हाल ही में पीएम मोदी ने मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी. अब पीएम मोदी ने आज यानी 15 सितंबर को झारखंड को वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है. पीएम मोदी ने झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई और 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया.
नई वंदे भारत ट्रेनों के रूट:
- टाटानगर-पटना
- भागलपुर-दुमका-हावड़ा
- ब्रह्मपुर-टाटानगर
- गया-हावड़ा
- देवघर-वाराणसी
- राउरकेला-हावड़ा
PM Shri @narendramodi flags off 6 Vande Bharat Trains from Jamshedpur, Jharkhand.https://t.co/1Ep4ln4ge4
— BJP LIVE (@BJPLive) September 15, 2024
रेल मंत्रालय के अनुसार, टाटानगर, झारखंड में विभिन्न स्थानों के लिए छह नई वंदे भारत ट्रेनें तेज कनेक्टिविटी, सुरक्षित यात्रा और यात्री सुविधाओं की एक श्रृंखला प्रदान करेंगी. रेल मंत्रालय के अनुसार, ये नई ट्रेनें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 280 से अधिक जिलों को कवर करते हुए प्रतिदिन 120 यात्राओं के साथ इस आधुनिक नवाचार के तेजी से बढ़ते बेड़े को 54 ट्रेन सेट से 60 तक बढ़ाएंगी.
2019 में पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन:
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ स्किम की एक प्रमुख परियोजना के रूप में, ये सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें आधुनिक, कुशल और विश्व स्तरीय रेल प्रणाली के लिए भारत की प्रतिष्ठा को बहुत बढ़ाती हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 15 फरवरी, 2019 को किया गया था. रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुँचने में सक्षम है, जो लाखों यात्रियों को एक अनूठा यात्रा अनुभव प्रदान करती है.
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1