विज्ञापन के लिए संपर्क करें

PM Modi in America: भारत का मंत्र रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म, जानिए पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन न्यूयॉर्क के इनडोर स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने कई मुद्दों पर विस्तार से बात की और बिना नाम लिए अपने विरोधियों को कड़ा संदेश भी दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राउंड टेबल बैठक भी की। आज प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे।

“भारत के पास युवा भी, टेक्नोलॉजी भी है, मार्किट भी है”

मोदी ने एक घंटे 7 मिनट दिए भाषण में अपने राजनीतिक जीवन, भारत की तरक्की और प्रवासियों पर चर्चा की। मोदी ने भाषण की शुरुआत में नमस्ते कहकर लोगों को अभिवादन किया, फिर कहा, “अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, लोकल से ग्लोबल हो गया।” प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम पहुंचते ही हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। मोदी के स्वागत में पहले अमेरिका का राष्ट्रगान और फिर भारत का राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा कि भारत का मंत्र रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म है। भारत के पास युवा भी, टेक्नोलॉजी भी है, मार्किट भी है। पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी बताया कि कैसे भारत चीन को पछाड़ने जा रहा है. हालांकि उन्होंने चीन का नाम नहीं लिया है।

“टेक्नोलॉजी विकसित भारत का एक अहम स्तम्भ”

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जो ऊर्जा और उत्साह देख रहा हूं और भारत के प्रति जो भरोसा देख रहा हूं। ये वाकई बहुत सुखद है, क्योंकि जब आप जैसे विशेषज्ञ बदलती हुई दुनिया और भारत की संभावनाओं के विषय में कोई बात बताते हैं, तब भारत में भी नीति-निर्धारण के विषय में हमारा विश्वास बढ़ जाता है। पीएम मोदी ने कहा, टेक्नोलॉजी विकसित भारत का एक अहम स्तम्भ है।भारत की स्किल, भारत की कपाबिलिटी, भारत का परफॉरमेंस में यूनिक तरीके देखते होंगे। विश्व का सबसे बड़ा युवा टैलेंट आज भारत के पास है। इन्वेस्टर के लिए या कोई भी साहस करने वाले व्यक्ति के लिए पॉलिसी स्टेबिलिटी जरुरी है।

कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मिले PM मोदी

पीएम मोदी ने अमेरिका दौरे पर नेपाल के PM केपी ओली, फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। राष्ट्रपति अब्बास के साथ बैठक में पीएम मोदी ने गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन की बात कही। इस दौरान PM ने एक बार फिर इजराइल और गाजा के बीच टू स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन किया। उन्होंने जंग में सीजफायर और इजराइली बंधकों की वापसी के बाद बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने की बात कही। इसके अलावा नेपाली PM केपी ओली ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी बैठक काफी अच्छी रही।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस