रूस में दो दिन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने मोदी का स्वागत किया। करीब 41 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के दौरे पर पहुंचे हैं, जिसे कई मायनों में खास माना जा रहा है। पिछली बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर भी गए हैं।
ऑस्ट्रियन चांसलर ने PM मोदी के साथ पोस्ट की सेल्फी
ऑस्ट्रिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां भी भव्य स्वागत हुआ। यूरोपीय देश में प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट के साथ वेलकम किया गया। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग खुद पीएम मोदी की अगवानी करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने ट्वीट किया, “पीएम नरेंद्र मोदी वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है. ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और भागीदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं।”
Welcome to Vienna, PM @narendramodi ! It is a pleasure and honour to welcome you to Austria. Austria and India are friends and partners. I look forward to our political and economic discussions during your visit! 🇦🇹 🇮🇳 pic.twitter.com/e2YJZR1PRs
— Karl Nehammer (@karlnehammer) July 9, 2024
भारत और ऑस्ट्रिया साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे-PM मोदी
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के गर्मजोशी भरे स्वागत के जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कल भी हमारी चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं। हमारे देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
Thank you, Chancellor @karlnehammer, for the warm welcome. I look forward to our discussions tomorrow as well. Our nations will continue working together to further global good. 🇮🇳 🇦🇹 pic.twitter.com/QHDvxPt5pv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2024
पीएम मोदी का वियना का यह दौरा कई मायने में खास
पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर करीबी सहयोग के रास्ते तलाशेंगे। पीएम मोदी का वियना का यह दौरा बेहद खास है। प्रधानमंत्री का ये दौरा दो दिन का है। जहां बुधवार (10 जुलाई) को दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डर बेले से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी और नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को संबोधित भी करेंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7