पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर(PM Modi in Jammu Kashmir) दौरे पर पहुंचे हैं। PM मोदी ने शुक्रवार को जम्मू के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। PM यहां करीब एक घंटा रहे। इस दौरान उन्होंने रेलवे के अफसरों और ब्रिज बनाने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की। ये देश का पहला ऐसे रेलवे ब्रिज है जो केबल स्टेड तकनीक पर बना है। PM रेल इंजन में बैठकर चिनाब ब्रिज से केबल स्टे अंजी रेल ब्रिज तक पहुंचे और उसका भी उद्घाटन किया।
इतिहास में पहली बार…
पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऊँचे ब्रिज चिनाब का उद्घाटन किया और बेखौफ तिरंगा लेकर घूमें!
ये नया भारत है डरता नहीं, जुर्रत करने पर आतंकिस्तान को फिर घूसकर मारेगा।#narendramodiji #NewIndia #JammuKashmir pic.twitter.com/IXEwne2MsG
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) June 6, 2025
PM मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
केबल स्टे अंजी रेल ब्रिज के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी(PM Modi in Jammu Kashmir) ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब लोग कटरा से श्रीनगर तक सीधे ट्रेन से सफर कर पाएंगे। कटरा से 2 ट्रेनें हफ्ते में 6 दिन श्रीनगर के लिए रवाना होंगी। इसका किराया भी 1000 रुपये से कम है। इससे पहले उन्होंने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की। इससे पहले पीएम मोदी(PM Modi in Jammu Kashmir) चिनाब ब्रिज का निरीक्षण करने के दौरान पुल के पास बने व्यू पॉइंट पर गए, जहां उन्हें अधिकारियों ने परियोजना से जुड़ी जानकारी दी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।
एफिल टॉवर से भी ऊंचा है चिनाब ब्रिज
जम्मू-कश्मीर में बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज ‘चिनाब ब्रिज’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi in Jammu Kashmir) ने देश को समर्पित कर दिया है चिनाब नदी पर बना दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज न सिर्फ कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा। यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, ब्रिज को 260 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की गति का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पुल चिनाब नदी पर बना है और इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टॉवर से भी ज्यादा है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है, जिसे इस तरह से बनाया गया है कि यह भूकंप और तेज हवाओं को भी झेल सकता है।
पहलगाम हमले के बाद पहली बार काश्मीर पहुंचे PM Modi
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की इस केंद्र शासित प्रदेश की यह पहली यात्रा(PM Modi in Jammu Kashmir) है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन किया। साथ में कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास से जुड़ी परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। पीएम के दौरे से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा को लेकर समीक्षा भी की।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 9