विज्ञापन के लिए संपर्क करें

PM Modi in Kashi: वाराणसी में दिखा PM मोदी का भोजपुरिया अंदाज, कहा- ई पहली बार ह जब हम…

लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। पीएम मोदी पूरे भारत में घूम घूम कर प्रचार कर रहे और बीजेपी के वोट मांग रहे। इसी क्रम में पीएम मोदी आज वाराणसी पहुंचे, जहां वो संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर  में आयोजित ‘नारी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान लगभग प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी ने 25,000 महिलाओं को संबोधित किया।

मां गंगा ही हमार माई हईं-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव’ के जयकारे के साथ की।महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भोजपुरी में कहा कि  “काशी में राजपाठ बाबा विश्वनाथ का है, लेकिन व्यवस्था माता अन्नपूर्णा ही चलाती हैं। ई पहली बार ह जब हम काशी क नामांकन अपने मायके में बिना मां के करले हई। मां गंगा ही हमार माई हईं।”

PM मोदी ने आगे कहा कि मैं इसलिए ऐसा कहता हूं क्योंकि मां गंगा ने पहले मुझे बुलाया था, अब मां गंगा ने मुझे गोद लिया है। आज इस आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति मुझे अभिभूत कर रही है। आप सभी अपना कीमती समय निकालकर आईं इसके लिए मैं आपका अत्यंत आभारी हूं।

आपके बिना घर नहीं चलता, तो देश कैसे चल जाता- PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार केंद्र में ऐसी सरकार आई है जिसने महिलाओं के सम्मान की चिंता की है।आपके बिना घर नहीं चलता, तो देश कैसे चल जाता। यह बात 60 साल तक पिछली सरकार को समझ नहीं आई। केवल उपेक्षा और असुरक्षा का भाव दिया। विपक्षी मजाक उड़ाते थे मोदी टायलेट बनाता है। मैने करोड़ों माताओं के लिए इज्जतघर बनाया है। बहन बेटियों की जरूरत पता है। मोदी ने फ्री राशन की योजना चलाई ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे। परिवार में करीब 12 हजार बच रहे। उज्ज्वला का सिलेंडर मिलता है, उसमें 300 से अधिक बचत हो रही है। 40 हजार घरों में पाइप से रसोई गैस सप्लाई होती है। 80 हजार को जल्द मिलेगी तो बचत और बढ़ेगी।

कांग्रेस और सपा की मानसिकता ही महिला विरोधी-PM

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि इनकी मानसिकता ही महिला विरोधी है। ये महिला आरक्षण का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार है महिलाओं का जीना दूभर है। सपा वाले कहते थे, बेशर्मी से कहते थे लड़के हैं, लड़कों से गलती हो जाती है। आज सपा के लड़के गलती करके दिखाएं योगी की सरकार वो हाल करेगी, कभी सोचा नहीं होगा। पहली बार केंद्र में ऐसी सरकार आई जिसने महिलाओं की चिंता की।

जन औषधी केंद्रों पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट-PM

कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के माध्यम से हर सरकारी अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता की जैनरिक दवाइयां दी जाती हैं। पांच-पांच सौ की दवाइयां 70 से 80 रुपये मे मिल रही हैं। इससे मरीज अपनी बीमारियों का इलाज तन-मन से कर रहे हैं। धन के बारे में उन्हें नहीं सोचना पड़ रहा है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस