प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। वाराणसी पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। यहां उन्होंने किसानों के सम्मेलन में पचास हजार किसानों से संवाद किया। साथ ही किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त में 20 हजार करोड़ रुपये जारी की। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
पीएम मोदी ने भोजपुरी में की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भोजपुरी भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ”चुनाव जीतले के बाद आज हम पहली बार बनारस आयल हईं। काशी के जनता जनार्दन के हमार प्रणाम।” मोदी ने कहा कि ”बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है।”
काशी की जनता ने जो भरोसा दिया उसके लिए बधाई-पीएम
पीएम ने आगे कहा भारत में 60 साल पहले ऐसा हुआ था और तब से भारत में किसी सरकार ने ऐसी हैट्रिक नहीं बनाई है। ये सौभाग्य आपने हमें दिया, अपने सेवक मोदी को दिया। भारत जैसे देश में जहां युवाओं की आकांक्षाएं इतनी ऊंची हों, जहां लोगों के सपने उनके आधार पर हों, अगर लोग किसी सरकार को 10 साल के काम के बाद दोबारा सेवा का मौका देते हैं, तो ये बहुत बड़ा वीजा होता है, बहुत बड़ा भरोसा होता है। काशी के साथ ही देश के गांवों के करोड़ों किसान हमारे साथ जुड़े हुए हैं और ये सभी किसान हमारी माताओं, भाइयों और बहनों की शान बढ़ा रहे हैं। मैं अपनी काशी से हिंदुस्तान के हर गांव, हर कोने में टेक्नोलॉजी से जुड़े सभी किसान भाइयों-बहनों और देश के नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
काशी के लोगों ने सिर्फ MP नहीं, बल्कि तीसरी बार PM भी चुना है। इसलिए यहां के अपने परिवारजनों को डबल बधाई! pic.twitter.com/QtBPkgmxBu
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2024
किसानों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 20 हज़ार करोड़ रुपए पहुंच चुके हैं। आज 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। हमारी सरकार अपने किसान भाई-बहनों का जीवन आसान बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।काशी की पवित्र भूमि से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है।’
बता दें कि पीएम मोदी का ये काशी दौरा सिर्फ किसान सम्मेलन के लिए नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पीएम मोदी को विजय का आशीर्वाद मिलने के बाद हो रहा है। पीएम मोदी वाराणसी के मतदाताओं का धन्यवाद देने पहुंचे तो वाराणसी के लोगों ने भी उनका स्वागत उसी उत्साह के साथ किया। इस दौरे पर पीएम मोदी मां गंगा की आरती से लेकर काशी विश्वनाथ के पूजन का आशीष लिया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7