विज्ञापन के लिए संपर्क करें

PM Modi in Kuwait: कुवैत के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, जानिए कुवैत दौरे पर क्या-क्या हुआ?

पीएम मोदी दो दिवसीय विदेश दौरे पर गए थे। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को कुवैत पहुंचे, जहां प्रधान मंत्री महामहिम शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी मुलाकात के दौरान विशेष रूप से व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्र में भागीदारी जारी रखने पर चर्चा हुई। शनिवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सामुदायिक कार्यक्रम ‘हला मोदी’ को संबोधित किया। दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से नवाजा गया है। पीएम मोदी लगातार खाड़ी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं जब दौरान समाप्त कर पीएम मोदी वापस आए तब इस दौरान कुबैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अल-अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह उन्हें हवाई अड्डे पर विदा करने भी आए।

भारत और कुवैत के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए PM मोदी को सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ भारत और कुवैत के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान के कारण दिया गया है। पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा से यह सम्मान हासिल किया। यह कुवैत का नाइटहुड ऑर्डर है, जिसे राष्ट्राध्यक्षों और शाही परिवार के विदेशी सदस्यों को मित्रता के प्रतीक के रूप में दिया जाता है। इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे प्रतिष्ठित नेताओं को दिया जा चुका है। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। नवंबर में ही पीएम मोदी को गुयाना, डोमिनिका और बारबाडोस ने अपने सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए थे।। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से, नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों ने उनके नेतृत्व और वैश्विक कूटनीति में योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है।

कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को विषय पर चर्चा

कुवैत दौरे के दूसरे दिन प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के अहम बैठक की। जिसमें फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को विषय पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ शानदार बैठक। हमने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप। हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी अधिक विकसित होगी।”

43 साल कुवैत पहुंचा कोई भारतीय PM

प्रधानमंत्री मोदी कुवैती अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को कुवैत पहुंचे हैं। पीएम मोदी से पहले आखिरी बार 1981 में इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी। 43 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का यह कुवैत दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कुवैती अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के लंबी वार्ता की। PM मोदी ने शनिवार को कुवैत में काम करने वाले भारतीय मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और साथ में नाश्ता भी किया। इससे पहले पीएम ने कुवैत में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया था। प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 43 साल के बाद भारत का कोई PM कुवैत आया है। आपको भारत से आना है तो 4 घंटे लगते हैं, प्रधानमंत्री को 4 दशक लग गए। मोदी ने कहा कि कुवैत में लोगों को हर त्योहार मनाने की सुविधा है, लेकिन मैं आपको सेलिब्रेट करने आया हूं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस