विज्ञापन के लिए संपर्क करें

PM Modi in Maharashtra: पीएम मोदी ने गरीबी और विकास को लेकर विपक्ष को घेरा, कहा- विरोध करना कांग्रेस का काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले छत्रपति संभाजीनगर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस के एक नेता ने झारखंड में कहा है कि हम सस्ते गैस सिलेंडर हिंदू और मुसलमानों के साथ-साथ घुसपैठियों को भी देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय दिनों में महाराष्ट्र विकसित भारत का सबसे प्रमुख ग्रोथ इंजन बनेगा। पनवेल-रायगढ़ का ये पूरा इलाका समुद्री संपदा से भरपूर है। हमारी सरकार coastal economy को सशक्त कर रही है और मछुआरे भाई-बहनों के लिए काम कर रही है।

MVA वाले आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा देंगे- PM मोदी

पीएम ने विपक्ष पर ये भी आरोप लगाया कि अगर महा विकास अघाढ़ी गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता हासिल करता है तो राज्य में सूखे और जल संकट का दौर शुरू हो गया है। पीएम ने कहा कि MVA वाले आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा देंगे, इसलिये मैं माता और बहनों को कहता हूं अघाड़ी वालों को घुसने भी मत देना, वरना आपको पानी के लिये भी तरसाके रखेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एमवीए को सत्ता में नहीं आने देना चाहिए, अन्यथा वे आपको पानी के लिए भीख मांगने पर मजबूर कर देंगे।”

‘कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को गरीब रखने के एजेंडे पर काम किया है’

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को गरीब रखने के एजेंडे पर काम किया है। पीढ़ी दर पीढ़ी उन्होंने ‘गरीबी हटाओ’ का झूठा नारा दिया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाने के नाम पर गरीबों को लूटा है। जो काम 10 साल में हुए, वो काम पहले भी हो सकते थे. लेकिन कांग्रेस की सरकारों की मंशा ही नहीं थी कि गरीब आगे आकर अपना हक मांगे. इसलिए आज भी कांग्रेस गरीबों के लिए कल्याण की हर योजना का जमकर विरोध करती है।

“भाजपा और महायुति सरकार की प्राथमिकता विकास है”

शिंदे सरकार और महायुति गठबंधन की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर एमवीए है तो दूसरी ओर महायुति गठबंधन है जो महाराष्ट्र के विकास के लिए काम कर रहा है, राज्य को सड़कों से जोड़ रही है। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए महत्वाकांक्षी राजमार्ग बना रही है। भाजपा और महायुति सरकार के लिए महाराष्ट्र का विकास ही पहली प्राथमिकता है। हम महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। पिछली सरकारों ने जो काम नामुमकिन बना दिए थे, हमने उन्हें धरातल पर उतार कर दिखा दिया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस