नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट(Rising Northeast Investors Summit 2025) का शुभारंभ किया। यह सम्मेलन 23 और 24 मई को दो दिनों तक चलेगा। इस इन्वेस्टर्स समिट का उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र को अवसरों की भूमि के रूप में उजागर करना, वैश्विक और घरेलू निवेश को आकर्षित करना तथा प्रमुख हितधारकों, निवेशकों व पॉलिसी मेकर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है। निवेश प्रोत्साहन के मुख्य फोकस सेक्टर्स में टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी, एग्री-फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, हेल्थकेयर, एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, आईटी समर्थित सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर व लॉजिस्टिक्स, एनर्जी और एंटरटेनमेंट व स्पोर्ट्स शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट'((Rising Northeast Investors Summit 2025) के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्वोत्तर बांस से बनी टोकरी में आर्किड का गुलदस्ता देकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
नॉर्थ ईस्ट हमारे लिये अष्टलक्ष्मी है-PM Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट(Rising Northeast Investors Summit 2025) को संबोधित किया और विकास को लेकर कई अहम बातें कही। पीएम मोदी ने कहा- नॉर्थईस्ट मतलब पावर हब है। यहां बदलाव सिर्फ आंकड़ों में नहीं दिखते, यहां के लोग इसे महसूस कर रहे हैं। हमने यहां की मिट्टी को महसूस किया है। आज जब मैं ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ के इस भव्य मंच पर हूं, तो मन में गर्व है, आत्मीयता है, अपनापन है और सबसे बड़ी बात है कि भविष्य को लेकर अपार विश्वास है। पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट हमारे लिये अष्टलक्ष्मी है। नॉर्थ ईस्ट का हर राज्य आज कह रहा है कि हम विकास के लिए तैयार हैं। भारत के 2047 तक विकसित होने के लिए पूर्वोत्तर के राज्यों का विकसित होना बेहद जरूरी है। एक समय था, जब नॉर्थ ईस्ट के साथ बम, बंदूक और ब्लोकेड का नाम जुड़ा हुआ था। इसका बहुत बड़ा नुकसान वहां के युवाओं को उठाना पड़ा। उनके हाथों से अनगिनत मौके निकल गए, लेकिन, हमारा फोकस नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के भविष्य पर है। इसलिए हमने एक के बाद एक शान्ति समझौते किए। युवाओं को विकास की मुख्यधारा में आने का अवसर दिया। पिछले 10-11 साल में 10 हजार से ज्यादा युवाओं ने हथियार छोड़कर शांति का रास्ता चुना है।
ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए PM Modi को सलाम-मुकेश अंबानी
इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी ने भी नॉर्थ ईस्ट राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के विकास के लिए कई वादे किए। अडानी ग्रुप ने कहा कि वो पूर्वोत्तर में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। मुकेश अंबानी ने इन राज्यों के लिए 6 बड़े वादे किए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “मैं ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं। यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प और हमारे सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी का एक शानदार प्रमाण है। मुकेश अंबानी ने कहा, “रिलायंस के लिए यह गर्व की बात है कि वह उस क्षेत्र के सपनों को पूरा कर रहा है, जहां देश की सबसे तेज़ आर्थिक प्रगति हो रही है और जहां भारत की सबसे युवा आबादी है।”
आपने नॉर्थ-ईस्ट को जगाया इसके लिए धन्यवाद- अडानी
राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट((Rising Northeast Investors Summit 2025) में अदाणी समूह के चेयरपर्सन गौतम अदाणी ने कहा- पिछले एक दशक में, नॉर्थ-ईस्ट की पहाड़ियों और घाटियों में, भारत की विकास कहानी में एक नया अध्याय लिखा गया है। यह विविधता, लचीलापन और अप्रयुक्त क्षमता के इस्तेमाल की कहानी है। इस उत्थान के पीछे एक ऐसे नेता का विजन है जो सीमाओं को नहीं, केवल शुरुआत को पहचानता है। प्रधानमंत्री जी, जब आपने कहा कि एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट, तो आपने नॉर्थ-ईस्ट को जगाया। समिट में वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट जैसे विकास हुआ है। वैसे तो कभी कल्पना भी नहीं की थी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1