विज्ञापन के लिए संपर्क करें

11 साल बाद RSS मुख्यालय पहुंचे PM Modi, हेडगेवार-गोलवलकर को श्रद्धांजलि देने के साथ किए ये काम

PM Modi in Nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) आज महाराष्ट्र के एकदिवसीय दौरे पर नागपुर पहुंचे हैं। नागपुर के बासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने स्वागत किया है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रेशम बाग स्थित मुख्यालय पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी (PM Modi) ने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत में भी मौजूद रहे। पीएम मोदी आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा गुड़ी पड़वा उत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समारोह के अवसर पर हो रही है।

11 साल बाद संघ कार्यालय पहुंचे PM Modi

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद 11 साल में पहली बार आज आरएसएस मुख्यालय पहुंचे। मोदी आखिरी बार 16 जुलाई 2013 को लोकसभा चुनाव 2014 की मीटिंग में शामिल होने RSS मुख्यालय आए थे। 2012 में संघ के सरसंघचालक केएस सुदर्शन के निधन पर भी वे यहां आए थे। यह पहला मौका है, जब कोई प्रधानमंत्री RSS मुख्यालय के दौरे पर है। यहां उन्होंने RSS संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी मौजदू रहे।

वहीं स्मृति मंदिर की विजिटर्स बुक में पीएम मोदी ने डॉ. हेडगेवार की तारीफ में एक नोट भी लिखा।पीएम मोदी ने स्मृति मंदिर की विजिटर्स बुक में लिखा, “परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार जी और पूज्य गुरुजी को शत-शत नमन! उनकी स्मृतियों को संजोते, इस स्मृति मंदिर में आकर अभिभूत हूं। भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संगठन शक्ति के मू्ल्यों को समर्पित यह स्थली हमें राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

स्मृति मंदिर के बाद दीक्षा भूमि भी पहुंचे पीएम मोदी

स्मृति मंदिर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्रीदीक्षाभूमि गए और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। दीक्षाभूमि RSS कार्यालय के नजदीक ही है। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने अनुयायियों के साथ 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था। पिछले साल PM मोदी यहां पहुंचकर ध्यान लगाया था। बता दें कि मोदी संघ कार्यालय में हिंदू नववर्ष के पहले दिन होने वाले प्रतिपदा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे कार्यक्रम को संबोधित भी कर सकते हैं। इसके बाद PM माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की नई एक्सटेंशन बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस