प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है, जिसका आज दूसरा दिन है। उन्होंने गांधीनगर में 2 किमी लंबा रोड शो किया। इसके बाद गांधीनगर में गुजरात की शहरी विकास यात्रा के 20 साल पूरे होने के जश्न में हिस्सा लिया। प्रदेश को करोड़ों की सौगात दी और एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर(Operation Sindoor) को सफल बनाने के लिए सेना के शौर्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘हमने आतंकवाद के 9 ठिकाने तय करके 22 मिनट में उन्हें ध्वस्त कर दिया। और ये सब कुछ कैमरे के सामने किया, ताकि कोई सबूत न मांगे।’
आज हर तरफ देशभक्ति की लहर है-PM Modi
रोड शो के बाद अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने कहा कि मैं पिछले दो दिनों से गुजरात में हूं, कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज सुबह गांधीनगर गया। जहां भी गया, ऐसा लगा जैसे देशभक्ति की लहर है, केसर सागर की गर्जना जैसी आवाज है। केसर सागर की गर्जना, लहराता तिरंगा और हर दिल में मातृभूमि के लिए अपार प्रेम। यह देखने लायक नजारा था, यह अविस्मरणीय दृश्य था।
पाकिस्तान ने हमेशा छद्म युद्ध का सहारा लिया-PM Modi
पाकिस्तान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भी पाक के साथ युद्ध हुआ, तीनों बार भारतीय सशस्त्र बलों ने उन्हें निर्णायक रूप से हराया। यह महसूस करते हुए कि वह प्रत्यक्ष युद्ध नहीं जीत सकता, पाकिस्तान ने छद्म युद्ध का सहारा लिया। उसने आतंकवादियों को प्रशिक्षित करना और उन्हें भारत में भेजना शुरू कर दिया। इन प्रशिक्षित आतंकवादियों ने निर्दोष, निहत्थे नागरिकों, यात्रा करने वाले लोगों, होटलों में बैठे लोगों या पर्यटकों के रूप में आने वाले लोगों को निशाना बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि यह वीरों की भूमि है। अब तक जिसे हम छद्म युद्ध कहते थे, 6 मई के बाद जो दृश्य देखने को मिले, उसके बाद हम अब इसे छद्म युद्ध कहने की गलती नहीं कर सकते। कारण स्पष्ट है: जब मात्र 22 मिनट के भीतर नौ आतंकवादी ठिकानों की पहचान कर उन्हें नष्ट कर दिया गया, तो यह एक निर्णायक कार्रवाई थी। और इस बार सब कुछ कैमरों के सामने किया गया, ताकि घर पर कोई सबूत न मांग सके।
पीएम मोदी ने की विदेश सामानों को ना इस्तेमाल करने की अपील
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से अपील करते हुए विदेशी सामानों पर निर्भरता खत्म करने की अपील की है। उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिका और चीन को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्यबल के भरोसे नहीं बल्कि इसमें जनबल की भागीदारी होना भी जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा 2047 तक विकसित भारत बनाने और अर्थव्यवस्था को तत्काल चार से तीन नंबर पर ले जाने के लिए अब हम कोई विदेशी चीज का इस्तेमाल नहीं करेंगे। हमें गांव-गांव व्यापारियों को शपथ दिलवानी होगी कि विदेशी सामानों से कितना भी मुनाफा क्यों न हो,कोई भी विदेश चीज नहीं बेचेंगे। उन्होंने कहा कि आज छोटी आंखों वाले गणेश जी भी विदेश से आ जाते हैं, गणेश जी की आंख भी नहीं खुल रही हैं। होली पर रंग और पिचकारी तक विदेशों से आ रहे हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 6
Views Today : 6