विज्ञापन के लिए संपर्क करें

International Women’s Day: कुछ इस अंदाज में PM मोदी ने नारी सशक्ति को किया सलाम

PM Modi on Women's Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को दुनिया के साथ-साथ भारत नारी शक्ति को सलाम कर रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘नारी शक्ति’ को बधाई दी और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएं संभालेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।’’

2020 में बी महिलाओं ने संभाला था प्रधानमंत्री मोदी का सोशल अकाउंट

ऐसा पहली बार नहीं है जब विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी। इससे पहले 2020 में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात महिलाओं ने संभाला था। 2020 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को सात सफल महिलाओं की ओर से संचालित किया गया था, जिससे उन्हें दूसरों को प्रेरित करने के लिए एक वैश्विक मंच मिला। पीएम मोदी ने इस मौके पर नारी शक्ति को सलाम किया और विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- बुरे फंसे ईसाई धर्म प्रचारक बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की जांच जारी – SIT गठन

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं शताब्दी से हुई, जहां साल 1908 में, न्यूयॉर्क में 15,000 महिलाओं ने अपने काम में सुधार, कम काम के घंटे और मतदान अधिकारों की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इसके बाद, साल 1911 में पहली बार डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद साल 1975 में, यूएन ने आधिकारिक रूप से इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की, जिसके बाद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस