कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन करके PM Modi को जी-7 के आमंत्रण दिया है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने लिखा, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का फोन कॉल प्राप्त कर प्रसन्नता हुई। हालिया चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने कनानास्किस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं जो गहरे जन-से-जन संबंधों से जुड़े हुए हैं। हम आपसी सम्मान और साझा हितों के मार्गदर्शन में नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी आगामी मुलाकात की प्रतीक्षा है।
Glad to receive a call from Prime Minister @MarkJCarney of Canada. Congratulated him on his recent election victory and thanked him for the invitation to the G7 Summit in Kananaskis later this month. As vibrant democracies bound by deep people-to-people ties, India and Canada…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2025
15 से 17 जून तक होगी जी-7 समिट
यह समिट कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में 15 से 17 जून तक होगी। भारत को यह न्योता समिट शुरू होने के ठीक 8 दिन पहले मिला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कनाडा इस समिट को लिए भारत को न्योता नहीं भेज रहा है। इसके पीछे पिछले कुछ वक्त से दोनों देशों के संबंधों में आई खटास को वजह माना जा रहा था। भारत 2019 से इस समिट में गेस्ट के तौर पर शामिल होता आ रहा है। हर साल G7 की मेजबानी करने वाला देश कुछ मेहमान देशों को आमंत्रित करता है। अब तक कनाडा ने भारत से पहले सिर्फ यूक्रेन और ऑस्ट्रेलिया को निमंत्रण भेजा है। बाकी किसी गेस्ट देश के नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
भारत-कनाडा के तनावपूर्ण रिश्तों में सुधार की उम्मीद जगी
कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की इस पहल से भारत-कनाडा के तनावपूर्ण रिश्तों में सुधार की उम्मीद जाग गई है। इससे पहले कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में नई दिल्ली और ओटावा के रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। कनाडा के तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मनगढ़ंत आरोप लगाया था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद से भारत और कनाडा के रिश्ते बहुत अधिक बिगड़ गए। भारत और कनाडा ने एक दूसरे देश के राजनयिकों को अपने-अपने देश से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही एक दूसरे देशों के साथ कई तरह के अन्य संबंधों को भी तोड़ लिया। मगर अब कार्नी की इस पहले से भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद है।
जी-7 दुनिया की सात विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह
जी-7 दुनिया की सात विकसित अर्थव्यवस्थाओं कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका का संगठन है। इसमें यूरोपीय संघ (ईयू), आईएमएफ, विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र भी शामिल हैं। भारत ने अब तक 10 G-7 शिखर सम्मेलन आउटरीच सत्र में हिस्सा लिया है। इससे पहले 9 बार बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और मोदी G-7 की बैठक में शामिल हो चुके हैं। मोदी ने 2019 में फ्रांस में, 2021 में ब्रिटेन में, 2022, 2023 और 2024 में इटली में सम्मेलन में हिस्सा लिया था। ब्रिटेन में मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। 2019 से लगातार वे सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 9