गुजरात में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा(Ahmedabad Plane Crash) हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई सहम गया। आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश साइट पर हालातों का जायजा लिया। अब पीएम मोदी घायलों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी थे। घायलों के साथ समय बिताने और चल रहे इलाज की समीक्षा करने के बाद प्रधानमंत्री अस्पताल से चले गए। पीएम मोदी ने इस भयानक प्लेन क्रैश में इकलौते जिंदा बचे यात्री से भी मुलाकात की।
लंदन गेटविक के लिए रवाना हुआ था प्लेन
एयर इंडिया का बोइंग 787‑8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI171), जो लंदन गेटविक के लिए रवाना हुआ था, 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद हवाई अड्डे से टेक‑ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त(Ahmedabad Plane Crash) हो गया था। इस हादसे में अब तक 265 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस दुर्घटना में विमान में सवार 12 क्रू के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जो इस विमान में सवार थे।
सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा, मोडिकल कॉलेज के भी 5 लोगों की मौत
इस हादसे(Ahmedabad Plane Crash) में विमान में सवार केवल एक व्यक्ति, ब्रिटिश नागरिक विशाल कुमार रमेश जिंदा बच गए हैं। जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। ये विमान के हॉस्टल में गिरने से एक इमरजेंसी एग्जिट से भागकर बचे थे। विमान टेक‑ऑफ के लगभग 650 फुट की ऊंचाई पर “मे-डे” कॉल करने के बाद अचानक नीचे गिरी और हॉस्टल परिसर में धधकते हुए समा गई। इसके साथ ही 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10