विज्ञापन के लिए संपर्क करें

PM Modi की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- पानी और खून एकसाथ नहीं बह सकते

PM Modi

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच शनिवार को युद्ध विराम की घोषणा के बाद आज पीएम मोदी(PM Modi) ने देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। PM मोदी(PM Modi) ने संबोधन के शुरुआत में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों के शौर्य को सलाम किया। पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भारत ने पाकिस्तान, आतंकवादियों के साथ खड़ा है। अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद और गुलाम कश्मीर पर ही होगी।

आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें

  • हमारी सेना ने अपना लक्ष्य हासिल किया – ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा 6 मई की देर रात 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेना ने पाकिस्तान में और आतंक के ठिकानों पर उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया है। हमारी सेना ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। हमने अपनी सेना को आतंकियों को मिटाने के लिए पूरी छूट दे रखी है।
  • हर देशवासी को सलाम- प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं सबसे पहले भारत की सेनाओं, सशस्त्र बलों, हमारी खुफिया एजेंसियों, वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है। उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को आज मैं हमारे देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित करता हूं।
  • पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था- 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता दिखाई थी उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे मासूम, निर्दोष नागरिकों को उनके परिवार के सामने बेरहमी से मार डाला। ये आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा था। ये देश के सद्भाव को तोड़ने की कोशिश थी। मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ी पीड़ा थी। पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था। जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई और कहा गया कि उसकी ओर से कोई आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस नहीं किया जाएगा तो भारत ने भी उस पर विचार किया।
  • पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते- पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा- मैं फिर दोहरा रहा हूं, हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वह क्या रवैया अपनाता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ नहीं चलेगा। आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कई बड़ी चेतावनियां दीं। इसमें सबसे बड़ी थी- ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते’।
  • ऑपेरशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा है- भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है। जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों ने हमला बोला, भारत के ड्रोंस ने हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, हौसला भी थर्रा गया। हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ऑपेरशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा है जब मारे गए आतंकियों को विदाई देना पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े। स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद का ये बड़ा सबूत है। हम भारत और नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे।

बताते चलें कि भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनियाभर में ये संदेश दिया कि भारत अपनी धरती पर किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इस ऑपरेशन के जरिए भारत यह स्पष्ट संदेश देने में कामयाब रहा कि आतंक को वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। भारत ने पाकिस्तान पर पहली और आखिरी मिसाइल दागी और पाकिस्तान को सीजफायर के लिए घुटनों पर लाया।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस